हजारीबाग/गोड्डा: भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की अपनी मुहिम में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को शुक्रवार को दो सफलताएं हासिल हुईं। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को हजारीबाग से गोरहर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा को घूस लेते अरेस्ट किया है। वहीं, एसीबी ने गोड्डा से मेहरमा के बीसीओ शंकर प्रसाद सिंह को भी घूस लेते पकड़ा है। मांगे थे “20 हजार : एसीबी के एसपी ने बताया कि हजारीबाग के गोरहर निवासी झुठी भुइयां से सुनील कुमार झा ने उनका एक केस निपटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी। ट्रैक्टर को रखने को लेकर उनका…
Author: आजाद सिपाही
रांची: झारखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कई उद्योगों और प्रतिष्ठानों की नींव रखे जाने का गवाह भी बनेगा। झारखंड सरकार इसे लेकर तैयारियों में जुटी है। सरकार चाहती है कि इस दौरान ज्यादा से ज्यादा उद्योग और प्रतिष्ठानों की आधारशिला रखी जाये, ताकि इस मौके पर देश-विदेश के निवेशक और अतिथियों की उपस्थिति इसे और भव्य बना दे। सरकार को उम्मीद है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान रांची में फूड प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला रख दी जायेगी। इसके अलावा जमशेदपुर में टाटा ब्लू स्कोप प्लांट की स्थापना की आधारशिला भी रखने की तैयारी…
रांची: मेन रोड में रांची नगर निगम की ओर से की गयी नयी पार्किंग व्यवस्था कारगर साबित हो रही है। पहले की अपेक्षा अब मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या में भी कमी आयी है। साथ ही, इसके प्रति लोग जागरूक भी हो रहे हैं। गौरतलब है कि पुणे की तर्ज पर मेन रोड में 26 जनवरी से पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। वाहन चालक और मालिक निगम की ओर से निर्धारित किये गये घंटे के अनुसार पार्किंग शुल्क का भुगतान कर रहे हैं। इसके लिए नगर निगम ने निर्धारित स्थलों पर ग्रीन, येलो, आॅरेंज और रेड पार्किंग जोन…
रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास से परिवहन सेवा उपलब्ध करानेवाली कंपनी हाइपरलूप ट्रांस्पोर्टेशन टेक्नोलॉजिज के प्रतिनिधियों ने झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान कंपनी ने रांची शहर में एवं रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो के बीच ट्यूब आधारित ट्रांस्पोर्टेशन सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया। कंपनी ने तकनीक का प्रजेंटेशन भी दिया। कंपनी ने पीपीपी मोड पर काम करने की इच्छा जतायी। इसके तहत प्रोजेक्ट का सारा खर्च कंपनी द्वारा ही वहन किया जायेगा। ऊर्जा कम होगी खर्च, गति ज्यादा हाइपरलूप के चेयरमैन बीजी ग्रीस्ता ने बताया कि कंपनी मैग्नेट या वैक्यूम आधारित तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे ऊर्जा भी कम…
रांची: 16 और 17 फरवरी को मोमेंटम झारखंड के तहत होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर जिला प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने में जुट गया है। शनिवार से इसमें एनसीसी कैडेटों को भी लगाया जा रहा है। अब ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एनसीसी कैडेट भी शहर की यातायात व्यवस्था संभालने की तैयारी में हैं। शनिवार सुबह अल्बर्ट एक्का चौक से 300 एनसीसी कैडेट इसकी शुरुआत करेंगे। ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेट में लड़के और लड़कियां दोनों होंगे। ये 14 फरवरी तक शहर में यातायात व्यवस्था देखने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता फैलाने का…
रांची: शहर के सदर थाना क्षेत्र में पिछले साल दुर्गापूजा के समय रिवर्सा अपार्टमेंट में हुई पांच लोगों की संदेहास्पद मौत मामले में चश्मदीद डॉक्टर सुकांतो सरकार का शुक्रवार को रांची में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अब इस मामले में यह बतानेवाला कि उस रात क्या हुआ था, अब कोई नहीं है। कर्नल से हुए थे रिटायर : डॉ सुकांतो सरकार सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर हुए थे। दुगार्पूजा के समय थड़पखना में रहनेवाले अपने भांजे डॉक्टर एस चौधरी के यहां वह सपरिवार आये थे। सभी डॉक्टर चौधरी के कोकर स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट में…
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने शव को घर के भीतर ही सीमेंट-कंक्रीट के चबूतरे में दफन कर दिया। पुलिस ने गुरुवार देर शाम युवती का शव बरामद करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बकोरा की रहने वाली श्वेता शर्मा (28) की भोपाल के उदयन दास से फेसबुक पर दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई। उसके बाद श्वेता घर वालों से नौकरी मिलने की बात कहकर जून 2016 भोपाल चली आई और यहां साकेत नगर…
नयी दिल्ली : महंगी कारों के शौकिनों के लिए यह खबर निराश करने वाली है। जी हां दुनिया की मंहगी कारों की निर्माता कंपनी BMW अब अपनी लग्जरी कार ‘रोल्स रॉयस फैंटम’ का प्रोडक्शन बंद करने वाली है। बीते 13 सालों से लग्जरी के आयाम गढ़ती आ रही यह कार अपनी बेहतरीन लुक और शानदार इंटीरियर के लिए दुनिया भर में बेहद पसंद की जाती है। इस कार की खासियत यह भी है कि कंपनी ने इस शाही कार को दुनिया में सिर्फ गिने चुने लोगों को ही बेचा है। बता दें कि कंपनी कार बेचने से पहले खरीदने वाले व्यक्ति की…
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चुनाव में वे मतदाता बड़ा उलटफेर कर सकते हैं, जो अभी तक अपना मन किसी पार्टी के पक्ष में नहीं बना पाए हैं। पहली बार पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। यहां शनिवार को 117 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच है। कांग्रेस और अकाली दल-भाजपा गठबंधन दोनों के लिए आम आदमी पार्टी निशाने पर है। पिछले एक साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मतदाताओं विशेष…
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले संस्करण में नहीं खेलेंगे। उन्होंने व्यस्त शीतकालीन कार्यक्रम के कारण आईपीएल से नाम वापस ले लिया है और इसी कारण वह इसी महीने होने वाली नीलामी में भी हिस्सा नहीं लेंगे। पीटरसन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी। पीटरसन ने आईपीएल-2016 में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व किया था जिसके कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी थे। वह हालांकि सिर्फ चार मैच ही पुणे के लिए खेल पाए थे। चोटिल होने के कारण उन्हें आईपीएल से बाहर होना पड़ा था।…
नई दिल्ली: भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार को 55.49 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह बुधवार को दर्ज कीमत 54.26 डॉलर प्रति बैरल से अधिक है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा गुरुवार को यह जानकारी दी गई। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को रुपये के संदर्भ में बढ़कर 3742.44 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि बुधवार को कीमत 3670.13 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया गुरुवार को मजबूत होकर 67.45 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बुधवार को यह 67.65 रुपये…