Author: आजाद सिपाही

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को दोषी ठहराते हुए पांच साल सश्रम कैद की सजा सुनायी गयी है। यह सजा बुधवार को सीबीआइ कोर्ट ने सुनायी। रांची सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश बीके तिवारी की कोर्ट ने पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई संजय कुमार राय को पांच-पांच साल की सश्रम कैद की सजा सुनायी है। साथ ही उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राशि अदा नहीं करने पर उन्हें छह माह के अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी। तीनों भेजे गये जेल : कोर्ट द्वारा…

Read More

रांची: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा है कि वन स्टॉप सेंटर की पहचान स्नेहमयी केंद्र के रूप में हो, इसके लिए सम्मिलित प्रयास किये जायें। यह सुनिश्चित किया जाये कि यहां पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इस केंद्र में महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा एवं अन्य उत्पीड़न की समस्याएं एक ही छत के नीचे सुलझाने की व्यवस्था की गयी है। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुना जायेगा और उचित परामर्श के बाद उनकी समस्याओं का निदान किया जायेगा। पीड़ित महिलाओं के इस केंद्र में पांच दिन तक…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि शांति और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं, जहां शांति होगी, वहां विकास होगा और जहां विकास होगा, वही शांति होगी। इसे बनाये रखने में सुरक्षाबलों की सहभागिता काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल खुफिया सूचनाओं को मजबूत करे। इसके लिए आम लोगों से संपर्क बढ़ायें, बातचीत करें। राजे-रजवाड़े के समय से देश में गुप्तचर व्यवस्था रही है। इसलिए गुप्तचर व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा। उन्होंने सुरक्षा बलों से आम लोगों से संवाद और समन्वय बनाये रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को धुर्वा स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में आयोजित तीन…

Read More

हजारीबाग: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ देर शाम तक मतदान करते नजर आये। चुनाव परिणाम देर रात या गुरूवार की सुबह आने की संभावना है। पुलिस लाइन परिसर में संपन्न हुए चुनाव में कुल 15 सौ मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक व पुलिस अधिकारी व जवान मुस्तैद रहे। अंतिम समय तक संबंधित पदों के प्रत्याशियों द्वारा मतदान करने वाले जवानों को अपने पक्ष में करते नजर आये। चुनाव परिणाम आने के बाद…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि अगला बजट गरीब कल्याण का होगा। राज्य सरकार केंद्र के गरीबी उन्मूलन वर्ष की तर्ज पर 2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्य सचिव समेत सभी अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव के साथ बैठक की। उन्होंने बजट पूर्व विभिन्न प्रमंडलों में की गयी बजट पूर्व संगोष्ठी एवं ग्राम सभा से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों के लिए आवश्यक प्रावधान करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ डीबीटी के जरिये देने पर कार्रवाई…

Read More

मुंबई: नोटबंदी के 35वें दिन भी आज आम आदमी को राहत मिलती नहीं दिखी। बैंकों तथा एटीएम में आज भी पर्याप्त नकदी नहीं थी, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बैंक तय साप्ताहिक सीमा से कम नकदी दे रहे थे। वहीं करेंसी के अभाव में ज्यादातर एटीएम काम नहीं कर रहे थे। बैंकों तथा एटीएम के बाहर लंबी से छोटी कतारें लगी थीं। कुछ स्थानों- स्यूरी, वडाला, घाटकोपर, ठाणे तथा दहीसार में बैंक खुलने से पहले ही बाहर लंबी लाइनें लग गई थीं। कांजुरमर्ग में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत आशाष बनसोड़े ने अपनी नाराजगी जताते हुए…

Read More

नयी दिल्ली:  दुनिया भर के युवाओं में खलबली मचा देने वाला मोबाइल गेम ‘पोकेमोन गो’ आज से भारत में भी खेला जा सकता है। मोबाइल कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए इस चर्चित गेम को लॉन्च किया है। गूगल प्ले व एप्प स्टोर से पोकेमोन गो के आधिकारिक संस्करण को आज से डाउनलोड कर खेल सकते हैं। रिलांयस जियो के बयान में कहा गया है कि उसने इसके लिए पोकेमोन गो की पब्लिशर व डेवल्पर जापानी कंपनी निएनटिक इंक से गठजोड़ किया है। ये दोनों कंपनियां मिलकर विशेषकर भारतीयों के लिए पोकेमोन गो को अधिक रोचक व विशिष्ट…

Read More

नयी दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) वित्त वर्ष 2016-17 के लिए भविष्य निधि जमा की ब्याज दर पर सोमवार को फैसला करेगा। ईपीएफओ के न्यासी बोर्ड की सोमवार को बैठक हो रही है, जिसमें भविष्य निधि पर ब्याज दर के बारे में फैसला किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि ब्याज दर कम से कम 8.8% होगी, जो पिछले वित्त वर्ष के लिए तय की गई थी। इसके अलावा ईपीएफओ प्रशासनिक शुल्क को घटाकर कुल वेतन पर 0.65% करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा, जो अभी 0.85% है। इससे ईपीएफओ के तहत आने वाले करीब छह लाख नियोक्ताओं को…

Read More

नयी दिल्ली:  सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज फेसबुक ने अभिभावकों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है जिसके जरिये वे अपने बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रख पाएंगे। फेसबुक ने बयान में कहा, ‘अभिभावकों की मदद के लिए फेसबुक ने अभिभावकों के लिए पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल अभिभावकों, बच्चों तथा सुरक्षा विशेषज्ञों के सहयोग से शुरू किया गया है।’ अभिभावक पोर्टल में फेसबुक के काम करने के तरीके, बच्चों के साथ सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन रहने के बारे में जानकारी आदि शामिल है। यह 11 भारतीय भाषाओं सहित 55 भाषाओं में उपलब्ध है। यह मोबाइल के अनुकूल है और…

Read More

नयी दिल्ली: औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 41,400 रुपये प्रति किलो रह गये। वहीं विदेशों में मजबूत रूख के बावजूद छिटपुट लिवाली के कारण सोने के भाव पूर्वस्तर 28450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बने रहे। बाजार सूत्रों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग में कमी के चलते चांदी में गिरावट आयी। सिंगापुर में सोने के भाव 0,41% बढ़कर 1162,70 डॉलर और चांदी के भाव 1,13% की तेजी के साथ 17,07 डॉलर प्रति औंस हो गये। चांदी तैयार के भाव 100 रुपये…

Read More

ब्रिस्बेन:  गायक जेन मलिक ने बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को पछाड़ते हुए 2016 के एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब हासिल कर लिया है। ब्रितानी पाकिस्तानी गायक ने रितिक को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए एशिया के सबसे सेक्सी पुरूष का खिताब हासिल किया है। ‘वन डायरेक्शन’ के पूर्व सदस्य जेन (23) ने लगातार दूसरे साल यह खिताब अपने नाम किया है। लंदन के एक साप्ताहिक समाचार पत्र ‘इस्टर्न आई’ द्वारा वर्ष 2015 में कराए गए वार्षिक चुनाव में भी जेन ने ही जीत हासिल की थी। गायक एवं गीतकार ने ‘वन डायरेक्शन’ छोड़ने के बाद भी अपने एकल…

Read More