Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»खुफिया सूचनाओं को करें मजबूत आम लोगों से बढ़ायें बातचीत
    रांची

    खुफिया सूचनाओं को करें मजबूत आम लोगों से बढ़ायें बातचीत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 15, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि शांति और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं, जहां शांति होगी, वहां विकास होगा और जहां विकास होगा, वही शांति होगी। इसे बनाये रखने में सुरक्षाबलों की सहभागिता काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल खुफिया सूचनाओं को मजबूत करे। इसके लिए आम लोगों से संपर्क बढ़ायें, बातचीत करें। राजे-रजवाड़े के समय से देश में गुप्तचर व्यवस्था रही है। इसलिए गुप्तचर व्यवस्था को और मजबूत बनाना होगा। उन्होंने सुरक्षा बलों से आम लोगों से संवाद और समन्वय बनाये रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को धुर्वा स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में आयोजित तीन दिनी माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के इंटर स्टेट अभियान एवं समन्वय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहीं।
    सीएम ने कहा कि समाज में अशांति फैलानेवाले अपराधियों और माओवादियों के आर्थिक स्रोत को तोड़ना जरूरी है। झारखंड से उग्रवाद को समूल नष्ट करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास पर विशेष जोर दे रही है।
    कम हुईं आतंकी और नक्सली घटनाएं
    रघुवर दास ने कहा कि नोटबंदी के बाद से आतंकवादी एवं
    उग्रवादी दोनों घटनाओं में
    कमी आयी है। कश्मीर में हमारे बच्चों के हाथ में पत्थर थमाकर अशांति फैलानेवालों की कमर
    टूटी है।

    सहायक पुलिस की होगी नियुक्ति, वेतन “10 हजार मासिक

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्रों के युवाओं को सहायक पुलिस के रूप में नियुक्त किया जायेगा। उन्हें 10 हजार रुपये मासिक दिये जायेंगा। तीन साल बाद इनकी पुलिस में भरती की योजना है। उद्घाटन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि उग्रवाद को समूल नष्ट करने के लिए संवाद और समन्वय दोनों जरूरी है। समय पर पड़ोसी राज्यों से संवाद करते रहने से उग्रवादियों एवं आपराधिक तत्वों के मूवमेंट की जानकारी मिलती रहेगी। समय से सूचना मिलना सबसे जरूरी है।

    राज्य सरकार के सहयोग से नक्सली घटनाएं कम हुर्इं : कुमार

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीनियर सिक्युरिटी एडवाइजर के विजय कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार से काफी सहयोग मिलने के कारण ही आज राज्य में नक्सल घटनाओं में भारी कमी आयी है। सही दिशा में कार्रवाई चल रही है। राज्य की सरेंडर पॉलिसी भी काफी अच्छी होने के कारण बड़ी संख्या में उग्रवादी आत्मसमर्पण कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों से स्थानीय लोगों से घुल मिल कर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्थानीय परंपराओं का सम्मान करें और उनमें शामिल हों। ज्ञातव्य हो कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में 10 राज्यों के पुलिस प्रतिनिधि, चार सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के महानिदेशक के दुर्गा प्रसाद, झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय, सीआरपीएफ के एडीजी सुदीप लखटकिया, बोकारो रेंज के डीआइजी साकेत सिंह समेत कई अन्य सीनियर पुलिस आॅफिसर्स भाग ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिजल्ट आज, बढ़ी धड़कन
    Next Article स्नेहमयी केंद्र के रूप में पहचान स्थापित करनी है : डॉ लुइस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची के सुखदेवनगर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान गायब

    May 25, 2026

    रांची में होमगार्ड जवान से स्कूटी की लूट, ड्यूटी से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

    May 25, 2026

    झारखंड के 11 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
    • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
    • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
    • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
    • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version