Author: आजाद सिपाही

नयी दिल्ली: चक्रवाती तूफान वरदा के आज दोपहर तट तक पहुंच जाने की संभावना के बीच राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में एनडीआरएफ के 15 से ज्यादा दल तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल :एनडीआरएफ: के प्रमुख आरके पचनंदा ने बताया कि आठ दल पहले ही तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में और सात आंध्र प्रदेश में तैनात हैं। कुछ दल आसपास के इलाकों में हैं। एनडीआरएफ के महानिदेशक ने बताया, ‘‘अराकोणम और गुंटूर में कुछ अन्य दलों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल भेजा…

Read More

खूंटी: पुलिस ने समकालीन अभियान में शुक्रवार को एक माओवादी सहित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एके सिन्हा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में समकलीन अभियान चलाया गया था। इसके तहत अड़की थाना क्षेत्र के टेटेबांदू गांव से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली नकुल लोहरा को गिरफ्तार किया। नकुल पर 22 दिसंबर 2011 को दिगंबर मुंडा और रामेश्वर मुंडा की हत्या के अलावा 18 अगस्त 2010 को सिंदरी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में…

Read More

धनबाद: धनबाद के कुख्यात अपराधी सूरज सिंह के नौ शूटरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धनबाद एसएसपी मनोज रतन चोथे तथा रांची के एसएसपी ने संयुक्त रूप से एक स्पेशल टीम का गठन कर कुख्यात सूरज सिंह गिरोह गुर्गों की गिरफ्तारी की गई। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी मनोज रतन चोथे ने मीडिया को बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों से अपने गुर्गों द्वारा रंगदारी वसूलने वाले कुख्यात सूरज के 9 शातीर सदस्यों को विभिन्न क्षेत्र में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज के 9 गुर्गों की एक साथ गिरफ्तारी होना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। एसएसपी…

Read More

धनबाद: सोचिंए जब पुलिस का काम आम नागरिक करने लगे तो क्या होगा? जब एसीबी, जिला प्रशासन का काम आम जन के हाथों में चला जाए तो क्या होगा? यदि ऐसा होता है तो फिर सरकार या सरकारी तंत्र की क्या आवश्यकता है, सब कुछ आमजन पर ही छोड़ देना चाहिए? साल भर से धनबाद जिला में सरकारी तंत्र का काम आमजन ने अपने जिम्मे उठा रखा है। यह कार्य कानूनी दायरे में है या फिर गैरकानूनी, इसकी फिक्र तक स्वयंसेवी, समाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता व सदस्यों को नहीं है। जी हां! धनबाद जिला भर में साल भर…

Read More

हजारीबाग: कैशलेस झारखंड अभियान को लेकर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में डिजिटल हजारीबाग के तहत एक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सूचना भवन सभागार में शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा पंचायतों से आये जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि कैशलेस पेंमेंट हेतु दिये जा रहे प्रशिक्षण में कैशलेस से संबंधित एप तथा तकनीक को आम जनता के बीच कैशलेस लेनदेन के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पेटीएम, रूपे, एसबीआइ बडी, एटीएम कार्ड तथा 99 रुपये के माध्यम से हम आसानी से छोटे-बड़े लेनदेन…

Read More

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर में पेयजल और स्वच्छता विभाग की 218 योजनाओं का आॅनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने राज्यस्तरीय स्वच्छता सम्मेलन में शामिल होकर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने राज्य भर से चयनित होकर आये एक दर्जन से अधिक ऐसे लोगों को सम्मानित किया, जिन्होंने स्वच्छता मिशन में बढ़-चढ़कर उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य के विकास में सबकी भूमिका अपेक्षित : मुख्यमंत्री ने राज्य के जनप्रतिनिधियों और मुखिया से अपील की कि झारखंड को स्वच्छ और सुंदर बनायें। झारखंड को स्वच्छ, स्वस्थ, सुखी एवं विकसित राज्य बनाने के लिए…

Read More

रांची: झारखंड विकास मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर लगातार संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि 2016 झाविमो के लिए संघर्षों का साल रहा और अगले साल भी सामजिक और राजनीतिक सरोकारों के लिए संघर्ष पर लड़ाई जारी रहेगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, वैसे में लोगों को एक विश्वसनीय पार्टी और नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कमजोर को कोई नहीं पूछता, ताकतवर…

Read More

रांची: रातू रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मुख्यालय में दो दिवसीय खादी साड़ी मेला का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने खादी साड़ी मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से खादी को बढ़ावा मिलेगा। लोग खादी से जुड़ेंगे और इसे पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में खादी ने बड़ी भूमिका निभायी थी। एक बार फिर खादी को व्यापक पहचान मिलनी चाहिए। निधि खरे ने कहा कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन झारखंड की विशिष्ट शैली सामने आने लगी है। झारखंड में पहले जहां…

Read More

रांची: कावेरी रेस्टोरेंट के संचालक लव भाटिया से रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 नवंबर को शिव शर्मा ने भाटिया पर जानलेवा हमला कराया था। लेकिन तब लव की जान बच गयी थी। रंगदारी के पैसे नहीं देने के कारण अपराधियों ने दोबारा से लव भाटिया पर हमला करने और हत्या करने का प्लान बनाया था। इस योजना का खुलासा शिव शर्मा ने गिरफ्तारी के बाद किया है। लव भाटिया की हत्या करने आये चार शूटरों को पुलिस ने कोकर से गिरफ्तार किया है, सभी शूटर 8 दिसंबर को रांची…

Read More

रांची: रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को धक्का लगा है। बावजूद इसके वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। वहीं, आदिवासी छात्र संघ ने चौंकानेवाला प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर है। हंगामों के लिए चर्चित और सबसे बड़ा संगठन होने का दावा करनेवाले एनएसयूआइ का सूपड़ा ही साफ हो गया है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है। आजसू ने संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। शनिवार को रांची विवि छात्र संघ के लिए कॉलेजों में हुए मतदान के नतीजे आये। नौ साल बाद 18 कॉलेजों के 90 सीटों के लिए हुए…

Read More

रांची: रांची नगर निगम राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लड़ाई में आम जनता पिस रही है। पार्षदों के विरोध के कारण बोर्ड की बैठक नहीं पा रही है। शनिवार को बुलायी गयी नगर निगम बोर्ड की बैठक भी स्थगित करनी पड़ी। मेयर आशा लकड़ा ने इसके लिए नगर आयुक्त प्रशांत कुमार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि बोर्ड की बैठक से संबंधित फाइल उनके आदेश के बिना नगर आयुक्त ने बाहर भेजी है। मेयर ने कहा कि 10 दिसंबर को बोर्ड की बैठक आयोजित करने का आदेश उन्होंने 23 नवंबर को ही नगर…

Read More