Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»एबीवीपी को धक्का, एसीएस चमका, एनएसयूआइ का सूपड़ा साफ, आजसू ने खींचा ध्यान
    रांची

    एबीवीपी को धक्का, एसीएस चमका, एनएसयूआइ का सूपड़ा साफ, आजसू ने खींचा ध्यान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 11, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी को धक्का लगा है। बावजूद इसके वह सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। वहीं, आदिवासी छात्र संघ ने चौंकानेवाला प्रदर्शन करते हुए दूसरे नंबर पर है। हंगामों के लिए चर्चित और सबसे बड़ा संगठन होने का दावा करनेवाले एनएसयूआइ का सूपड़ा ही साफ हो गया है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है। आजसू ने संतोषजनक प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान खींचा है। शनिवार को रांची विवि छात्र संघ के लिए कॉलेजों में हुए मतदान के नतीजे आये। नौ साल बाद 18 कॉलेजों के 90 सीटों के लिए हुए चुनाव में एबीवीपी 70 से ज्यादा सीटों पर दावा ठोक रही थी।

    एबीवीपी को 38 और एसीएस को मिलीं 28 सीटें, कांटे का होगा विवि स्तरीय चुनाव
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है। आदिवासी छात्र संगठन को 28, झारखंड छात्र मोर्चा को 6 सीट और आजसू को 9 सीटों मिलीं हैं। एनएसयूआइ का खाता भी नहीं खुला। रांची कॉलेज समेत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी कॉलेजों में आदिवासी छात्र संघ का शानदार प्रदर्शन रहा है। राजधानी के कॉलेजों में एबीवीपी का दबदबा रहा है। इस परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि विवि स्तर पर होनेवाला छात्र संघ चुनाव भी कांटे का होगा। इसमें कुछ निर्दलीय और छोटे दलों के प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है।

    रांची कॉलेज में जेसीएम का कब्जा
    रांची। रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में रांची कॉलेज पीजी विभाग में झारखंड छात्र मोर्चा ने(जेसीएम) ने पांच में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए तनुज खत्री ने 697 मत प्राप्त कर 222 मतों से संजय महली को हराया। उपाध्यक्ष पर दिनेश कुमार मुर्मू 757 वोट हासिल कर यह सीट भी जेसीएम के खाते में डाली। उन्होंने अरोही गुप्ता 199 वोट से मात दी। वहीं संयुक्त सचिव के लिए जेसीएम के ही संतोष तिग्गा ने पांचों उम्मीदवार में सबसे अधिक 1211 वोट ला कर सबको चौंकाया दिया। तिग्गी ने 640 वोट के बड़े अंतर से विवेक कुमार सिंह को पराजित किया, जबिक आजसू के मनोज कच्छप (569) ने सचिव के लिए आशा मिंज (493) को हराया, तो उपसिचव के लिए गुड़िया कुमारी (530) ने अंतिम राउंड में बढ़त हासिल कर संदीप भगत ( 485) से जीत छीनी। रांची कॉलेज के पीजी विभाग में अध्यक्ष पद के लिए नवनिर्वाचित तनुज खत्री ने कहा कि यह जीत रांची कॉलेज के आठ हजार विद्यार्थियों की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिर नहीं हो पायी नगर निगम बोर्ड की बैठक
    Next Article शिव ने मारी थी जदयू महासचिव के बेटे को गोली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025

    लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

    June 5, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version