Author: SUNIL SINGH

रांची। समाजसेवी शंकर दुबे ने समर्थकों के संग बुधवार को भाजपा का दामन थामा। मोरहाबादी के संगम गार्डन में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को माला पहना कर भाजपा में स्वागत किया। मिलन समारोह में शंकर दुबे ने कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सामाजिक क्षेत्र, शिक्षा के क्षेत्र समेत राजनीतिक क्षेत्र में भी पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्य करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा…

Read More

मात्र 20 दिनों की गर्मी की छुट्टियां होंगी रांची। झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में अब विंटर वेकेशन नहीं होगा। क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन 25 दिसंबर को छुट्टी होगी। गर्मी की छुट्टियां मात्र 20 दिनों की होंगी। होली, दीपावली, छठ की छुट्टियों में भी कटौती की गयी है। राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए वर्ष 2024 का यूनिफॉर्म लीव कैलेंडर जारी कर दिया है। पहले राज्य के सभी विश्वविद्यालय अपने-अपने हिसाब से छुट्टियों के कैलेंडर तय करते थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पिछले साल से छुट्टियों की एकसमान व्यवस्था लागू करायी है। पूरे साल में होंगी 72 छुट्टियां पिछले वर्ष…

Read More

भाजपा उम्मीद कर रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को रांची में होनेवाले एसटी मोर्चा के अधिवेशन में जरूर शामिल होंगे. पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पाटीं के एसटी मोर्चा की ओर से आयोजित ऐसे अधिवेशन के लिए पीएम की ओर से सहमति मिल जाने की बात कही जा रही है. इस कार्यक्रम के लिए बनाए गये संयोजक और पूर्व विधायक डॉ शिवशंकर उरांव ने भी इसका भरोसा जताते कहा है कि पीएम आएंगे. प्रभात तारा मैदान में होनेवाले इस अधिवेशन के जरिये पीएम ना सिर्फ जनजाति समाज के अगुआ लोगों से सामूहिक तौर पर मिलेंगे, बल्कि संभावना…

Read More

पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) के 10 से 15 फरवरी 2024 के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की फ्रेश रिट याचिका की आंशिक सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में बुधवार को हुई. मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 29 जनवरी निर्धारित की है. प्रार्थी ने उपयुक्त, पलामू द्वारा कानून व्यवस्था की समस्या बताकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को पुनः रद्द करने के 10 जनवरी के आदेश को चुनौती दी है. पिछली सुनवाई में कोर्ट को बताया गया…

Read More

गृह मंत्रालय ने झारखंड के 55 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सेवा पदक देने की घोषणा कर दी है. 2 पुलिसकर्मियों: को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 23 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 5 पुलिसकर्मियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक, 2 पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक दिया जायेगा. 25 फरवरी 2021 में पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोरहट गांव के सेमरहट टोला में झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर महेश भुईयां को मार गिराने वाले आइपीएस अधिकारी पलामू के…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर का भावपूर्ण स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने जननायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर आज सुबह लिखा है, ”देशभर के परिवारजनों की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-शताब्दी पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। इस विशेष अवसर पर हमारी सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भारतीय समाज और राजनीति पर उन्होंने जो अविस्मरणीय छाप छोड़ी है,…

Read More

लखनऊ । नया उत्तर प्रदेश देश में सेवा-सुरक्षा-सुशासन व विकास का मानक बन गया है। अब सरकार रामराज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। नए उत्तर प्रदेश की अस्मिता को अक्षुण्ण रखते हुए प्रत्येक प्रदेश वासी के समग्र उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की धरा उत्तर प्रदेश वासियों को मुख्यमंत्री योगी ने जहां प्रदेशवासियों को ‘उप्र की स्थापना दिवस’ पर बधाई दी है, वहीं योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आइए, विकास भारत की ओर अग्रसर भारत के प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की अदम्य भावना और उनकी उपलब्धियों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि हमने सभी क्षेत्रों में प्रत्येक बालिका की समृद्ध क्षमता को भी पहचाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा है- ”राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम बालिकाओं की अदम्य भावना और उपलब्धियों को नमन करते हैं। हम सभी क्षेत्रों में प्रत्येक बालिका की समृद्ध क्षमता को भी पहचानते हैं। वे परिवर्तन-निर्माता हैं जो हमारे देश और समाज को बेहतर बनाते हैं। पिछले दशक में हमारी सरकार एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयासरत है जहां…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम और श्रीकृष्ण का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ बनाने की बात कही है। योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की धरा उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित निवासियों को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की हार्दिक बधाई। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री…

Read More

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी 100वीं जयंती से एक दिन पहले 23 जनवरी को यह घोषणा की। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार डिप्टी सीएम रहे। वे पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने के लिए जाने जाते थे। सीएम रहे: 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 और 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 डिप्टी सीएम रहे: 5 मार्च 1967 से 31 जनवरी 1968 उनके फैसले देश में मिसाल बने कर्पूरी ठाकुर को बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है।…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खूंटी जिले से राज्य की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवस योजना की लांचिंग कर दी है. खूंटी व सिमडेगा जिले के करीब आठ हजार लाभुकों को पहले चरण में आवास योजना की स्वीकृति दी गयी व पहली किस्त का आवंटन भी किया गया. आनेवाले विभिन्न चरणों में दोनों जिलों में 75 हजार लाभुकों का आवास स्वीकृत होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि अबुआ आवास योजना से करीब आठ लाख लाभुकों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया था, इसे अब बढ़ा कर 20 लाख कर दिया जायेगा. लाभुकों को तीन कमरों वाला आवास…

Read More