बिहार में तेजी से बदलते सियासी सरगर्मी के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दरवाजा बंद होता है, तो दरवाजा खुल भी जाता है। सुशील मोदी के इस बयान को जेडीयू की एनडीए में पुनर्वापसी को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मिलने के बाद पटना वापस लौटने के पहले सुशील कुमार मोदी ने जेडीयू के साथ समझौते पर चुप्पी साध ली। लेकिन ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अगला 48 घंटा बिहार की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।इधर, बिहार…
Author: SUNIL SINGH
नीतीश कुमार की लंका में आग लगने वाले मोदी के हनुमान और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान क्या एनडीए में चिराग जलाएं रखेंगे? सत्ता परिवर्तन के बीच राजनीतिक गलियारों में इसी यक्ष प्रश्न का जवाब ढूंढा जाने लगा है। बिहार विधान सभा में तीसरे नंबर की पार्टी के नेता बन कर रह गए नीतीश कुमार क्या चिराग को साथ साथ झेल पाएंगे? या चिराग पासवान जिन्होंने अपने पिता रामविलास पासवान के बारे में नीतीश कुमार की नकारात्मक टिप्पणी सुनी थी, क्या वो एक प्लेटफार्म पर सहज रह पाएंगे?गुरुवार को जब स्थितियां जदयू के एनडीए में आने के अनुकूल…
सूर्य की तरह चमक रहा है लहरी-अवनि का नाम… इस गान के साथ जब राजपथ पर मध्य प्रदेश की झांकी गुजर रही थी, तब सबकी निगाहें यही आकर टिक गई थी। मध्य प्रदेश की झांकी इस बार आत्मनिर्भर नारी की थीम पर थी। कैसे मध्य प्रदेश की बेटियां प्लेन से लेकर खेत खलिहान तक में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है, जिस पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश को गर्व है।एमपी की झांकी में सबसे आगे फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी की प्रतिरूप लड़ाकू विमान के साथ बनी थी। इसके बाद स्व सहायता समूह की महिला कलाकार मटके पर पेंटिंग…
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के मूर्ति का स्वरूप बदल गया। रामलला की मूर्ति गढ़ने वाले अरुण योगीराज ने बताया कि जब उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन किए तो मंत्रमुग्ध रह गए। उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि रामलला को उन्हीं ने गढ़ा है। प्राण-प्रतिष्ठा से पहले वह दस दिनों तक अयोध्या में ही रहे। उन्होंने कहा कि गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के विग्रह के भाव बदल गए। उनकी आंखें जीवंत हो गई और होठों पर बाल सुलभ मुस्कान आ गई। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उनके विग्रह में देवत्व का भाव आ गया। रामलला की…
-झामुमो महासचिव ने साधा निशाना रांची। झामुमो ने राज्यपाल को निशाने पर लिया, खासकर उनके उस बयान को लेकर, जिसमें उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 20 जनवरी को राज्य सरकार के द्वारा सीआरपीएफ के खिलाफ की गयी प्राथमिकी गलत है। यह सरकार की गलती भी है। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से कई सवाल भी पूछे हैं। साथ ही कहा है कि राज्यपाल भाजपा नेताओं की जुबान बोल रहे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ उनका दिया गया वक्तव्य अप्रत्याशित एवं अनावश्यक है। उनकी जो भी व्याकुलताएं हैं, वे सार्वजनिक मंच पर नहीं,…
लखनऊ । कई जगहों पर ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन के घटक दलों में खटपट के कारण उप्र कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गयी है। इससे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की धड़कनें भी बढ़ गयी है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़कर ही कांग्रेस कुछ सीटों को जीतने की उम्मीद कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें यदि सपा-कांग्रेस का गठबंधन नहीं हुआ तो पिछली बार मात्र एक लोकसभा सीट पर विजय पाने वाली कांग्रेस इस बार शून्य पर भी जा सकती है। इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि समाजवादी पार्टी के साथ यदि कांग्रेस लड़े तभी प्रदेश…
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देशभर में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) सुबह 11:15 बजे पांच हजार स्थानों पर आयोजित ’नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में देश के चिन्हित 50 लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के हर विधानसभा में दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित होंगे। इस तरह मध्यप्रदेश में 460 स्थानों पर नवमतदाता सम्मेलन होंगे, जिसमें 18 से 23 वर्ष के पांच लाख नव मतदाता शामिल होंगे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष…
कोलकाता । लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित किए गए नए मतदाता सम्मेलन को रोकने का आरोप पुलिस पर लगा है। यहां तक कि कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैनर पोस्टर, एलसीडी स्क्रीन और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तोड़ने का भी आरोप पुलिस पर है। उत्तर कोलकाता भाजपा के अध्यक्ष सूरज सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्तर कोलकाता में नए मतदाताओं से संपर्क के लिए नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। तभी पोस्ता और आसपास के थानों की पुलिस बड़ी संख्या…
जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह -2024 के मुख्य समारोह के अवसर पर विभिन्न संभागों एवं जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण के लिए उप मुख्यमंत्रियों, केबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को अधिकृत किया है। आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी दूदू जिले में तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा झुंझुनू जिले में ध्वजारोहण करेंगे। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री किरोड़ी लाल दौसा जिले में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह जोधपुर जिले में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सवाई माधोपुर जिले में तथा स्कूल एजुकेशन मंत्री मदन दिलावर कोटा जिले में ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसा इतना बड़ा है कि इसमें 12 लोगों के मौत की खबर आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक विश्वसनीय संस्थान है। फाउंडेशन इटकी में विश्व स्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 शैय्या वाला मेडिकल कॉलेज तथा स्कूल का निर्माण करेगा। इटकी में संस्थान द्वारा पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। आने वाले समय में इटकी की देश में अलग पहचान होगी। वर्ष 2026 तक अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय एवं स्कूल में पठन-पाठन का काम शुरू होगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की रोशनी दूर तलक पहुंचेगी। कमजोर से कमजोर परिवार तक फाउंडेशन की सहायता पहुंचाने का कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जायेगा।…