Author: SUNIL SINGH

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में नये साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की स्थिति गंभीर है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नया साल मनाने के बाद अहले सुबह 5 बजे जमशेदपुर परिसदन गोल चक्कर के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई जिससे उस कार के परकच्चे उड़ गए लत मैं एमजीएम अस्पताल में और कार में सवार आठ युवकों में से 6 की मौत हो गई जबकि दो अन्य युवकों को गंभीर हालत में। भर्ती कराया गया है. घटना की…

Read More

हुगली  लोकसभा चुनाव से पहले हुगली के फुरफुरा हाई मदरसा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रविवार को हुए चुनाव में सीपीएम-आईएसएफ गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस को छह शून्य से पराजित कर दिया। जीत के बाद स्थानीय वामपंथी और आईएसएफ कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मदरसे की प्रबंधन समिति गठित करने के लिए हुए इस चुनाव में 550 अभिभावकों में से 322 अभिभावकों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। तृणमूल के खिलाफ सीपीएम आईएसएफ ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। सभी छह सीटों पर तृणमूल की हार हुई। रविवार शाम वोटों की गिनती खत्म होने के बाद…

Read More

नई दिल्ली । नए साल-2024 के पहले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में कटौती की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं विपणन कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें आज (सोमवार) से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट के मुताबिक अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1.50 रुपये घटकर 1755.50 रुपये हो गई है। मुंबई में इसका दाम 1.50 रुपया सस्ता होकर 1708.50 रुपये हो गया है।…

Read More

जैसलमेर । राजस्थान के सीमांत जिला जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगे कंटीले तारों में उलझकर सरहद पार से उड़कर आया एक प्रशिक्षित शिकारी बाज मर गया। इसे बीएसएफ ने बरामद किया है। बीएसएफ के सजग प्रहरियों ने पेट्रोलिंग के दौरान इसे जैसलमेर के शाहगढ़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगे कंटीले तारों से निकाला तो यह खुलासा हुआ। जीपीएस के एंटीना से लैस पाकिस्तान के इस संदिग्ध बाज के पंजों में रिंग (छल्ले) पड़े थे। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Read More

रांची । रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि नव वर्ष पर जिला प्रशासन की तरफ से सारें टूरिस्ट पॉइंट पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति पर्याप्त संख्या में की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटे। उपायुक्त ने नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि नया वर्ष हम सभी के लोगों के लिए सुख-शांति सन्देश लेकर लाए यही कामना रहेगी। नववर्ष की शुरुआत इसी सौहार्द वातावरण में करें। उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि नववर्ष में लोग अपने घर से घूमने पिकनिक मनाने जाते है, क्योंकि रांची जिला में…

Read More

रांची । राज्य में 2024 में सात नये विश्वविद्यालय की स्थापना होनी है। इस दौरान चार अंगीभूत कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा तो वहीं, तीन नए विश्वविद्यालय भी खोलें जाएंगे। इससे भविष्य में झारखंड के शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सकता है। राजय में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कवायद चल रही है। इसके तहत सात नये विश्वविद्यालय खोली जा रही है। इनमें चार कॉलेजों को विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा और तीन नये विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।देवघर कॉलेज, रांची महिला कॉलेज, केओ कॉलेज गुमला और जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड किया जाएगा। इसके…

Read More

रांची । 31 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देश भर में हुआ. इस साल के आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने झारखंड के आदिवासी गांव का जिक्र किया और इसकी काफी सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलते हुए समय में हमें अपनी भाषाएं बचानी भी है और इसका संवर्धन भी करना है. इसी के साथ उन्होंने कहा, “मैं आपको झारखंड के आदिवासी गांव के बारे में बताना चाहता हूं. इस गांव ने अपने बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने के लिए अनूठी पहल की. झारखंड के “मंगलो गांव” में…

Read More

रांची । नया साल 2024 दस्तक देने ही वाला है और इसके शानदार स्वागत के लिए हर तरफ धूम मची हुई है। नए साल की खुमारी में डूबे लोगों का पर्यटक स्थलों पर जाना शुरू हो चुका है। नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। वर्ष 2023 को अलविदा कह, नई उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए सभी लोग बेहद उत्साहित हैं। अधिकांश लोग चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से हो। अहले सुबह से ही रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा के…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के पांच दिन बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है। वहीं, गृह विभाग मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं अपने पास रखा है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार देर रात आदेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार द्वारा राज्यपाल के आदेशानुसार उक्त आदेश जारी किया…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के वृंदावन जाएंगे। वो वहां साध्वी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम को भाजपा के एक्स हैंडल पर साझा किया गया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, ‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह वृंदावन, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तीन दिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव-परम पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।’ वो दोपहर एक बजे वात्सल्य ग्राम में आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहेंगे। वो वहां तीन सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर उनके कार्यक्रम को साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा सुबह 11 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित होटल हॉलीडे इन में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके 45 मिनट बाद दुबग्गा चौराहा पर महिला हॉफ मैराथन के साक्षी बनेंगे। आखिर में अपराह्न 2ः10 बजे बुद्धेश्वर मंदिर के पास मां कृपा लॉन में विकसित भारत संकल्प यात्रा में…

Read More