Author: SUNIL SINGH

रांची । झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है। मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है। यहां पर…

Read More

उधमपुर । जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद कड़ी घेराबंदी की गई थी। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की है। दोनों ओर से फिलहाल भारी गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा और अतिरिक्त बल भेजा गया है।

Read More

श्रीनगर । आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग ने अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है जिसमें पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग शामिल हैं। यह प्रतिबंध सभी प्रकार के हवाई उपकरणों पर लागू होता है जिसमें यूएवी, ड्रोन और गुब्बारे शामिल हैं। सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। यह निर्णय केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऐसा करने की सलाह दिए जाने के बाद…

Read More

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान शुक्रवार को भी जारी है। गुरूवार को मुठभेड़ में सेना के एक जवान का बलिदान हो चुका है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इनमें पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के होने की भी संभावना जताई जा रही है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, गुरूवार को जिले के छात्रू के सिंहपोरा जंगली इलाके में सुरक्षाबलों कों आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम । पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में शुक्रवार देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदड़ा इलाके में स्थित पूजा सामग्री और चूना गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के घरों को भी खतरे में डाल दिया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। स्थानीय लोग भी…

Read More

गिरिडीह। जिले के बगोदर में सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार एक कार ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी है। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड पर अंबाडीह मोड़ के पास शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, छोटकी सरिया निवासी आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ रांची से सरिया लौट रहे थे। इसी दौरान अंबाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी।…

Read More

कोडरमा । जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा निवासी बासुदेव यादव (63) अपने भाई पुत्र के साथ शादी समारोह से सोमवार रात लौट रहे थे। अचानक एक हाथी पीछे से आया और लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के समीप एक बजे रात में बासुदेव को कुचल दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को…

Read More

गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ बीती रात शोभा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए हार्डकोर नक्सली की पहचान मोस्ट वांटेड नक्सली नेता आयतू उर्फ योगेश कोरसा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि बीती देर रात सुरक्षाबलों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गरियाबंद में मारे गए हार्डकोर नक्सली की शिनाख्त की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारा गया हार्डकोर नक्सली आयतू उर्फ योगेश कोरसा नक्सल संगठन में संभाग स्तरीय नेता के रूप में सक्रिय था और उस पर पुलिस जवानों की हत्या, हत्या की…

Read More

रांची । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज रांची में कई जगह पर मारा है। रांची के लालपुर, चुटिया और कांके रोड में ईडी की कार्रवाई चल रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बोकारो भूमि घोटाले में झारखंड और बिहार के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू की गई। बताया जा रहा है कि रांची में कारोबारी विमल अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी के अधिकारी रिकार्ड खंगाल रहे हैं। इन दोनों की फर्म राजवीर कंस्ट्रक्शन पर भी दबिश दी गई है। इससे पहले 26…

Read More

पूर्वी सिंहभूम । झारखंड के पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह की रविवार देररात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव एक खेत में मिला है। घटनास्थल से देशी पिस्तौल और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। हत्या की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज और करणी सेना से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने डिमना चौक को जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पूरी तरह से ठप हो गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार दिन में विनय…

Read More

बोकारो।  झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट हुई। इसमें आठ नक्सली मारे गए । नक्सलियों में से कई के इनामी होने की भी सूचना है। मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नक्सलियों के एक बड़े दल के…

Read More