Author: SUNIL SINGH

रांची: पीएम मोदी के रांची आगमन के दौरान उनके कारकेड के सामने एक महिला आ गई है। इसको लेकर एसपीजी के द्वारा रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीएम के वाहन के आगे जानबूझ कर आने वाली महिला के खिलाफ रांची के कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। क्या है मामला पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राजभवन से निकलकर रांची एसएसपी आवास से होकर रेडियम रोड से गुजर रहा था, इस दौरान गार्डन फ्रेश नामक दुकान के ठीक सामने पीएम की लैंड क्रूजर…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में रांची में 15 नवंबर को सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी सहित अन्य ने भी चिंता जाहिर करते इसकी जाँच की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखते कहा है कि प्रधानमंत्री की गाड़ी के ठीक सामने किसी व्यक्ति का अचानक से आ जाना सुरक्षा की भारी चूक है। हमारा देश पहले भी कई बड़े हादसे देख चुका है। ऐसे भी यह चूक नजरंदाज…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव, सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने 22 नवंबर को आयोजित होने वाले झारखंड विधान सभा के 23वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Read More

जम्मू । जम्मू के डोडा जिले में गुरुवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार डोडा में रिक्टर स्केल पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप सुबह 3.9 तीव्रता का आया, अक्षांश 33.05 और लंबाई 76.18 गहराई डोडा में आया।

Read More

रांची 16 नवम्बर (हि. स.)। रांची के होटल बीएनआर चाणक्या में शुक्रवार को थिंक- 2024 का आयोजन किया गया है। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने गुरुवार को बताया कि 17 नवम्बर को शाम 6 बजे होटल बीएनआर चाणक्य में थिंक- 2024 कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्य अतिथि के रूप में आल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डा. शशि थरूर और शिवसेना महाराष्ट्र के विधायक पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे सहित अन्य लोग उपस्थित होंगे।

Read More

रांची। राजधानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में 18 नवंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को होगा। जेएससीए को पांच मैचों की मेजबानी मिली है। यह क्रिकेट लीग नौ दिसंबर तक चलेगा। इसमें क्रिकेट जगत के खिलाड़ी दिखाई देंगे। एलआईसी ने इस सीजन के टिकटों की बिक्री होना शुरू हो गई है। जेएससीए में आयोजित सभी मुकाबले के टिकट पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर पर उपलब्ध है। रांची में सभी मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे और टिकटों की कीमत 249 रुपये से शुरू होगी। पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से अहम साझेदारी कर…

Read More

इटावा)। नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वजह से 19 यात्री घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। 12 घंटे के भीतर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतपाल सिंह ने बताया कि देर…

Read More

रायपुर । बुधवार की देर रात रायपुर में कहीं पैसे बांटने, तो कहीं पोस्टर फाड़ने की बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा के लोग भिड़ गए और जमकर मारपीट भी हुई। थाने में घुसकर दोनों ही दलों के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। इधर छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय रायपुर में शिकायत की है। बीती देर रात रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कोटा में टीचर कालोनी में । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के मंडल कार्यकर्ता से मारपीट की खबरें मिलते ही दोनों पार्टी…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रांची के राजभवन में मिग-211 लड़ाकू विमान का अनावरण किया। इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में किया गया था। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन मौजूद थे। आपको बता दें कि पीएम मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका काफिला रोड शो करते हुए राजभवन पहुंचा था। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। इसके बाद बुधवार (15 नवंबर) को वह रांची के बाद बिरसा मुंडा…

Read More

रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की धरती से आठ करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम जारी कर दी है. जिसके बाद 18 हजार करोड़ की राशि देश भर के किसानों के खाते में पहुंच गई. इसमें झारखंड के करीब 12 लाख किसानों के खाते में भी राशि ट्रांसफर हुई है. 12 लाख किसानों के सभी कागजात पूरे हो चुके थे. शेष किसानों का कागजात अपडेट होने के बाद राशि भेजी जायेगी. यह स्कीम 2018-19 में शुरू हुआ है. उसके बाद से किसानों को राशि दी जा रही…

Read More

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव महोत्सव-2023 के अवसर पर खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन खूंटी/रांची । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर प्रधानमंत्री का बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातु आगमन एवं कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश को जोड़ेगा। उलिहातू की इस पावन भूमि में आप पहली बार आये हैं। आशा और उम्मीद है कि आज के कार्यक्रम से आदिवासी समाज आगे बढ़ें। प्रधानमंत्री जी आपका जो संदेश होगा वह आदिवासियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। बिरसा मुंडा पूरे…

Read More