Author: SUNIL SINGH

रांची। झारखंड के 11 जिलों में गुरुवार को कहीं -कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है। साथ ही उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा और पाकुड़ शामिल हैं। इन जिलों में कहीं -कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने जंगल के एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। यह घटना पटमदा थाना के पोकलाबेड़ा गांव के पास बुधवार को घटी, जहां दोनों के शव एक नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटकते पाए गए। शवों से बदबू आने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम…

Read More

पलामू । जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र के कजरूखुर्द गांव में बुधवार सुबह एक हादसे में छह वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदल सिंह के रूप में हुई है, जो अजित सिंह का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार इंदल सिंह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बह रही बांकी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वह पानी में डूबने लगा और बहते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर चला गया। गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी, तो…

Read More

पूर्वी सिंहभूम । एनएच-33 के किनारे सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। यह घटना एमजीएम मानगो थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एमजीएम पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। सुबह 9 बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। बताया जाता है कि आग के कारण करीब दो किलोमीटर की परिधि में धुआं फैल गया, जिसे देखकर…

Read More

मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक और ट्रक को जब्त करके थाना ले जाया गया है। कई घंटे बाद युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के परशुराम खाप के रहने वाले विनोद राम के पुत्र पंकज कुमार (28) के रूप में हुई। पंकज फोर्थ ग्रेड का फॉर्म भरके मेदिनीनगर से घर जा रहा था। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह परिजन…

Read More

धनबाद। धनबाद के राजगंज स्थित गोल्डेन पेट्रोल पंप के समीप एनएच पर शनिवार सुबह करीब चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में धनबाद के जाने माने व्यवसायी रेमंड शोरूम के मालिक का पुत्र और उनका एक मित्र शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह बिग बाजार स्थित रेमंड शोरूम के मालिक विशाल कृष्णोनी के पुत्र सोहिल कृष्णोनी और उनका मित्र जोड़ा फाटक निवासी अनमोल रतन अपनी कार आई 20 पर सवार थे। इसी दौरान राजगंज स्थित गोल्डन पेट्रोल पंप के समीप उनकी तेजरफ्तार कार डिवाइडर से…

Read More

रांची । झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है। राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है। मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है। यहां पर…

Read More

उधमपुर । जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद कड़ी घेराबंदी की गई थी। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की है। दोनों ओर से फिलहाल भारी गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा और अतिरिक्त बल भेजा गया है।

Read More

श्रीनगर । आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश के गृह विभाग ने अमरनाथ यात्रा के सभी मार्गों को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है जिसमें पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग शामिल हैं। यह प्रतिबंध सभी प्रकार के हवाई उपकरणों पर लागू होता है जिसमें यूएवी, ड्रोन और गुब्बारे शामिल हैं। सुरक्षा निर्देश 01 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। यह निर्णय केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ऐसा करने की सलाह दिए जाने के बाद…

Read More

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान शुक्रवार को भी जारी है। गुरूवार को मुठभेड़ में सेना के एक जवान का बलिदान हो चुका है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इनमें पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के होने की भी संभावना जताई जा रही है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, गुरूवार को जिले के छात्रू के सिंहपोरा जंगली इलाके में सुरक्षाबलों कों आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने…

Read More

पूर्वी सिंहभूम । पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में शुक्रवार देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गदड़ा इलाके में स्थित पूजा सामग्री और चूना गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के घरों को भी खतरे में डाल दिया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गईं। स्थानीय लोग भी…

Read More