यमुनानगर । देश और प्रदेश में मंगलवार सुबह सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी को लेकर जिला स्तरीय कार्यक्रम यमुनानगर के दशहरा मैदान के साथ-साथ उपमंडल स्तरों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने सबसे पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। घनश्याम दास अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के हर कोने से लोहा एकत्र करवाकर पटेल जी की प्रतिमा को बनवाया है जो हमेशा देश की एकता और अखंडता का संदेश देगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को एकता…
Author: SUNIL SINGH
रांची । झारखंड में आज (मंगलवार) तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। इसका केंद्र उप राजधानी दुमका से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व इलाके में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने दुमका में भूकंप के झटके महसूस होने की पुष्टि की है। उधर, भूकंप के झटके महसूस होते ही दुमका में लोग घरों से निकलकर बाहर मैदान में आ गए।
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले के संबंध में नोटिस जारी करने पर भारतीय जनता पार्टी ने ईमानदारी पर सवाल उठाया है। केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर ने “ईमानदारी के सर्टिफिकेट” को लेकर केजरीवाल पर तंज कसा है। केंद्रीयमंत्री ठाकुर ने मीडिया से मंगलवार को कहा, ”जो लोग ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे, उनके मंत्री एक के बाद एक जेल गए और उन्हें जमानत तक नहीं मिली। पिछले एक साल से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। सच्चाई तो यह…
जम्मू । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (मंगलवार) दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचीं। उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा, लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के प्रतिनिधि, सेना, वायुसेना व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका लेह के तकनीकी हवाई अड्डे पर स्वागत किया। आज केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखेगी। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को सियाचिन ग्लेशियर जाएंगी। वहां वो कठिन हालात में देश की सेवा में लगे सैनिकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी। वो सेना के शीर्ष अधिकारियों से भी मिलेंगी। राष्ट्रपति लेह जिले…
केवडिया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार सुबह नर्मदा जिले के केवडिया में सरदार पटेल की जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। लौह पुरुष की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के चरण छूकर प्रणाम किया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के संकुल में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में सभी को एकता की शपथ दिलाई। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस बल ने भी भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने केवडिया में बने हेलीपैड पर उतरे। स्थानीय प्रशासन और सचिवों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यहां से वे सीधे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की…
रांची । रिम्स के कैदी वार्ड से मंगलवार सुबह पुलिस को चकमा देकर सूरज मुंडा नाम का एक कैदी फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि सूरज मुंडा मंगलवार अहले सुबह तीन बजे के बीच भागा है। बताया जाता है कि चुटिया थाना क्षेत्र से सूरज मुंडा को दो माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद उसे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था। सूरज को 10 अक्टूबर…
नई दिल्ली । रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने ई-मेल भेजकर इस बार उनसे 400 करोड़ रुपये मांगे हैं। धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी। तीसरे ई-मेल में लिखा है, ‘आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं।’ मुकेश अंबानी से पहली बार ई-मेल भेजकर 20 करोड़ रुपये और दूसरी बार 200 करोड़ रुपये मांगे गए थे।बीते साल भी मुकेश अंबानी और उनके परिवार…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने सोमवार को कांग्रेस भवन में जन सुनवाई कार्यक्रम में दर्जनों मामलों का आॅन स्पॉट निबटारा किया। उन्होंने विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधीनस्थ पदाधिकारियों को फोन कर निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों के आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस जन सुनवाई कार्यक्रम में रांची, हजारीबाग, लातेहार, गुमला, गिरिडीह गोड्डा और रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उनकी समस्याओं में मुख्य रूप से सड़क…
मुंबई । मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने सोमवार को कहा कि सरकार को तत्काल सभी मराठा समाज के लोगों को एक साथ कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत पर आधा अधूरा आरक्षण नहीं लेंगे, हमें पूरा आरक्षण चाहिए। इसके लिए अगर मेरी जान भी गई तो चलेगा, लेकिन वे अपनी भूख हड़ताल वापस नहीं लेंगे। मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल के भूख हड़ताल का आज छठवां दिन है। जालना जिले में आंतवाली सराटी गांव में आज मनोज जारांगे उठ नहीं पा रहे थे, इससे पूरे गांव के लोग चिंतित हो गए।…
गुवाहाटी । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि एक समय था, जब हमारी शासन प्रणाली सत्ता के दलालों और भ्रष्ट तत्वों से प्रभावित थी। अब देश की शासन प्रणाली को सैनिटाइज कर सत्ता के दलालों को निष्क्रिय किया जा रहा है। धनखड़ यहां कॉटन विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उपराष्ट्रपति धनखड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे हैं। इसके अलावा उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी तथा आरजीआई यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोहों में भी भाग लिया। धनखड़ ने अपने संबोधन में समस्याओं को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने के बजाय देश की…
शिमला । विपक्षी दल भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार की घराबन्दी की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में इतना कुप्रबंधन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश का एक अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है और इस उत्सव का प्रभाव पूरे प्रदेश और देश पर पड़ता है। यहां कुप्रबंधन होना साफ रूप से दिखता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल नाम का व्यवस्था परिवर्तन कर…