Author: SUNIL SINGH

रांची। एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रांची लौटे भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की तीन खिलाड़ियों का बुधवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। 23 सितम्बर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ में आयोजित 19वीं एशियन गेम्स के महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी शामिल थीं। टीम में शामिल झारखंड की तीनों खिलाड़ी हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ बुधवार को रांची लौटीं।

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारणमंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ‘ कृष, ट्रिश और बाल्टीबॉय (केटीबी) भारत हैं हम ‘ एनीमेशन शृंखला को लॉन्च किया। यह शृंखला आजादी के गुमनाम नायकों की कहानियों पर केंद्रित है। इसे 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे दूरदर्शन के सभी चैनलों के साथ नेटफिल्किस और प्राइम वीडियो पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा। 11 मिनट के इस एनिमेशन कार्यक्रम को हिन्दी और अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं और सात अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में तैयार किया गया है। इस मौके पर केन्द्रीयमंत्री ठाकुर ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम…

Read More

रांची । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य सरकार ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। सेंट मैरी कैथेड्रल ,पुरुलिया रोड में अपराह्न एक बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन चार अक्टूबर 2023 को हो गया था।

Read More

जम्मू । राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू आज जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काई वाक (फ्लाईओवर) का लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले 283 विद्यार्थियों को सम्मानित…

Read More

रांची खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय रांची की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह पुरुष और महिला दोनों वर्गों में होगी।प्रतियोगिता की शुरुआत एक नवंबर से जिले के सभी 194 पंचायतों में होनी है। प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिले भर में…

Read More

रांची। विधायक सीपी सिंह ने मंगलवार को शास्त्री चौक गैलक्सी मॉल से लेकर पिस्का मोड़ होते हुए इटकी रोड सिटी हॉस्पिटल तक सड़क का निरीक्षण किया। इस क्रम में विधायक ने फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में लगी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड जनरल मैनेजर साबिर खान से पूजा से पूर्व सड़क की मरम्मत करने को कहा। प्रोजेक्ट हेड ने 15 अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत कराने की बात कही। इस पर विधायक ने कंपनी से 18 अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत बेहतर तरीके से कराने का समय दिया, ताकि दुर्गा पूजा में घूमने आये श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की…

Read More

रांची। कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पार्थिव शरीर छह दिनों के बाद मांडर के लिवंस अस्पताल से रांची संत मरिया महागिरजा चर्च लाया गया। उनके सम्मान में संत जॉन्स स्कूल, उर्सूलाइन, संत अलोइस और संत जेवियर कॉलेज के छात्र मौजूद रहे। इस दौरान कार्डिनल के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पी टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जायेगी। वहीं 11 अक्टूबर को रांची के लोयला मैदान में कार्डिलन का धर्म विधि संस्कार किया जायेगा और राज्यभर के लगभग 10 बिशप और 400 से अधिक पल्ली पुरोहित और…

Read More

सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही से हुई मासूमों की मौत पलामू । जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग के बरगाही गांव में पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों पास के स्कूल से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पैर फिसलने से दोनों गड्ढे में जा गिरे। सोमवार देर शाम दोनों के शव गड्ढे से बरामद किए गए। उनकी पहचान लालदेव यादव के पुत्र नीतीश कुमार (7) एवं पुत्री किरण कुमारी (10) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार एनएच निर्माण में लगी शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दीनादाग…

Read More

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (मंगलवार ) शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी होंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि कमलनाथ विमान से पूर्वाह्न 11ः30 बजे सतना पहुचेंगे। राहुल गांधी विमान से पूर्वाह्न 11ः50 बजे सतना पहुंचेंगे। राहुल और कमलनाथ हेलीकाप्टर से दोपहर 12ः25 बजे ब्यौहारी पहुंचेंगे। यह जनसभा 12ः30 बजे होगी। राहुल गांधी और कमलनाथ दोपहर 1ः50 बजे ब्यौहारी से हेलीकॉटर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2ः15 बजे सतना पहुंचेंगे। राहुल गांधी दोपहर 2ः20 बजे सतना से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।…

Read More

शोपियां । सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के अलशिपोरा में आज सुबह मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस क्षेत्र में कई आतंकियों के छुपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने अलशिपोरा इलाके में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना पर सोमवार देररात इलाके में अभियान शुरू किया था। मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मोरीफत मकबूल और जाजिम फारूक उर्फ अबरार के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने एक्स पर कहा है कि आतंकवादी अबरार, कश्मीरी…

Read More

तीन दिसंबर को होगी मतगणना पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान होगा वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होंगे। सात और 17 नवंबर। इन पांचों राज्यों में तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इन चुनावी राज्यों में कुल 679 विधानसभा क्षेत्रों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता…

Read More