Author: SUNIL SINGH

रांची। रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर डाक विभाग ने राखी को सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष लिफाफा बनाई है। झारखंड में भी डाक विभाग के कार्यालयों में विशेष लिफाफे की बिक्री हो रही है। पोस्ट ऑफिस में यह रक्षा बंधन स्पेशल लिफाफा दस रुपये में मिल रहा है। यह लिफाफा वाटरप्रूफ भी है। साथ ही डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को यह आदेश भी दिया इस विशेष लिफाफे को विशेष तवज्जो दी जाए। इस संबंध में डोरंडा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक सिर्फ डोरंडा सर्कल से 1500 स्पेशल लिफाफे बेचे…

Read More

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए 921 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इसमें 722 पुरुष, 183 महिलाएं, और 16 बच्चे शामिल हैं। यह लोग 21 छोटे-बड़े वाहनों से रवाना हुए। 11 दिन तक चलने वाली इस यात्रा में बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी भगवान शिव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। यह मंदिर जम्मू संभाग के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां की यात्रा छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) के आगमन के साथ ही समाप्त…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज नेगेटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी क्षेत्र के दौरान बड़ी गिरावट का रुख बना रहा। यूरोपीय बाजार भी दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। अमेरिका में आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का भाषण होने वाला है। माना जा रहा है कि इसमें जेरोम पागल ब्याज दरों को लेकर संकेत दे सकते हैं। पॉवेल के भाषण के पहले अमेरिकी बाजार में आशंका का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से पिछले सत्र…

Read More

एथेंस। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह ग्रीस के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर एथेंस पहुंचे। एथेंस में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी औपचारिक स्वागत के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस के साथ बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी समुदाय और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद एथेंस के होटल ग्रांडे ब्रेटेन पहुंचे। उन्होंने होटल के बाहर एकत्र भारतीय प्रवासियों से…

Read More

कोलकाता कोलकाता के चर्चित जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद ली जाएगी। इसके लिए राज्यपाल और विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति डॉक्टर सीवी आनंद बोस ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से बातचीत की है। राज भवन ने शुक्रवार को बताया है कि डॉक्टर बोस ने इस संबंध में हैदराबाद के एड्रिन से भी चर्चा की है। उन्होंने विश्वविद्यालय के अस्थाई कुलपति बुद्धदेव साव को इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत किया है। गुरुवार को ही राज भवन में विश्वविद्यालय के नवनियुक्त अस्थाई कुलपति साव सहित कई अन्य अधिकारियों की बैठक…

Read More

पटना । बिहार के सारण जिले में मशरक प्रखंड के बसंतपुर बगही में गुरुवार देररात स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर जाने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह लोग श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शव बाहर निकाले। पुलिस के मुताबिक यह स्कॉर्पियो नहर में पुल से 20 फीट नीचे पानी में समा गई थी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में चार लोग गोपालगंज जिले के और और एक सारण जिले का निवासी बताया जा…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में लगातार मजबूती के साथ कारोबार करते रहे। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। टेक शेयरों में आई तेजी के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,518.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.10 प्रतिशत की छलांग…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले नौ साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और विश्वास बढ़ा है। उसी के परिणाम स्वरूप आज भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री आज वीडियो लिंक के माध्यम से राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित जी 20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा, “हमने 2014 में सुधार, प्रदर्शन…

Read More

काठमांडू। राजस्थान से नेपाल घूमने आए तीर्थयात्रियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 1 नेपाल का नागरिक है, बाकी सभी राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्घटना बीती देर रात करीब 1 बजे बारा जिला के चुरियामाई इलाके में हुई। काठमांडू से पशुपतिनाथ मन्दिर का दर्शन कर वापस जाते समय बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे नेपाल पुलिस के डीएसपी टेक बहादुर कार्की ने बताया कि सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक गम्भीर रूप…

Read More

नई दिल्ली। भारत के लिए आज (बुधवार) शाम बेहद खास है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल पर सारी दुनिया की नजर लगी हुई है।इस मिशन की सफलता के लिए देशभर के पूजास्थलों में प्रार्थना की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को इस मिशन के बारे में बताया जा रहा है। खगोलशास्त्री भी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम 20 मिनट काफी चुनौतीपूर्ण होंगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने इस मिशन पर खुशी जताई है।…

Read More

गिरिडीह । शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के मकतपुर डॉक्टर लाइन स्थित आवास पर छापेमारी की। फिलहाल ईडी की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार दो इनोवा में ईडी के अधिकारियों की टीम गिरिडीह पहुंची। साथ में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद है। ईडी की कार्रवाई के बाद गिरिडीह के शराब कारोबारियों में भी हड़कंप मची है। शराब कारोबारियों के आवास और प्रतिष्ठानों के बंद होने की सूचना है। बताया गया है कि शराब घोटाले के किंग योगेंद्र तिवारी के साथ पूर्व विधायक के कुछ रिश्तेदारों…

Read More