Author: SUNIL SINGH

काेतवाली थाना क्षेत्र स्थित लाइन टैंक राेड में हुई 2 लाख छिनतई के बाद पुलिस ने शहर के बैंकाे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैंक में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखने की व्यवस्था की गई है। काेई भी व्यक्ति बेवजह बैंक में प्रवेश कर इधर-उधर भ्रमण करते हुए दिखाई देता है ताे तुरंत पुलिस काे जानकारी देनी हाेगी।

Read More

पलामू में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है 12 लोग से ज्यादा घायल हैं। घायलों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है। सीएम ने जताया शोक, कार्रवाई का आदेश मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर घटना के संबंध मे लिखा,पलामू के चैनपुर क्षेत्र में बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु एवं अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 29 अगस्त (मंगलवार) को शाम 5.30 बजे चंपारण के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। चंपारण में 3 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं।

Read More

नई दिल्ली । भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले चीन ने क्षेत्रीय दावों को दर्शाते हुए नया आधिकारिक मानचित्र जारी किया है। इस नए नक्शे में भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को चीन की सीमाओं के भीतर दिखाया गया है। चीन की सरकार ने यह नक्शा 28 अगस्त को जारी किया। चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के इस नए नक्शे में अपनी पश्चिमी सीमाओं पर क्षेत्रीय दावे करने के साथ ही पूरे दक्षिण चीन सागर को कवर करने वाली तथाकथित ”नाइन-डैश लाइन” को पिछले संस्करणों की तरह मानचित्र पर दिखाया है। पिछले मानचित्रों की…

Read More

रायपुर । पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू ) ने छत्तीसगढ़ के 116 एएसआई को एसआई के पद पर पदोन्नत किया है। इनमें राजधानी के पांच शामिल हैं। फिलहाल उन्हें वर्तमान स्थल पर ही पदस्थ रखा गया है। इनकी नई पोस्टिंग बाद में की जाएगी। यह आदेश सोमवार की देर शाम को छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक कुलदीप जुनेजा ने जारी किया है।

Read More

देवघर। झारखंड में श्रावण (सावन) मास के आठवें और आखिरी सोमवार को भगवान शिव की नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। जलाभिषेक के लिए कांवड़ तीर्थयात्रियों की कतार बी-एड कॉलेज तक पहुंच गई है। सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोले गए। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान है। देवघर बैद्यनाथ धाम के सरदार पंडा ने बताया कि आज चौथे सोमवार और प्रदोष का सुखद संयोग है। आज संतान प्राप्ति के लिए व्रत करना सबसे उत्तम होता है। डीसी विशाल सागर ने कहा कि धाम और आसपास…

Read More

कोलकाता । उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ लोगों की मौत के सिलसिले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम सफीक अली है। उसे रविवार देर रात नीलगंज से गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि वह ब्लास्ट में मारे गए पटाखा कारखाना मालिक कयामत अली का पार्टनर था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का दावा है कि तीन लोग मिलकर इस कारखाने को चलाते थे। इसमें सफीक और कयामत के साथ समसुल भी शामिल था जो तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय नेता है। आरोप है कि इसमें पटाखे बनाने की आड़ में…

Read More

चंडीगढ़ । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की नूंह में आज (सोमवार) ब्रजमंडल यात्रा के आह्वान के बीच सुबह पुलिस के साये में साधु-संतों के एक समूह ने नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा में होमगार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए हैं। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले की सारी सीमाओं को 27 अगस्त को सील किया जा चुका है। हरियाणा के दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मिशन चन्द्रयान को महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के 104वें संस्करण में अपने लाल किले से किए गए भाषण को याद किया । उसमें उन्होंने महिला नेतृत्व में विकास की बात कही थी। उन्होंने कहा कि भारत के मिशन चंद्रयान से कई महिला वैज्ञानिक जुड़ी रही हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट निदेशक और प्रोजक्ट समन्वयक जैसी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब ने भारत की अंतरिक्ष सफलता की कहानी ( चंद्रयान -3) को दुनिया भर में फैलाने का जिम्मा उठाया है। यह लाइसेंस प्राप्त हैम रेडियो ऑपरेटर 30 अगस्त तक संचार के दौरान मिलने वाले सभी लोगों तक देश की नवीनतम उपलब्धि की खबर फैलाने के लिए अपने सेट का उपयोग कर रहे हैं। दूरसंचार विभाग के तहत केंद्र की वायरलेस योजना और समन्वय शाखा ने हैम रेडियो ऑपरेटरों के लिए एक विशेष कॉल साइन 3सीY जारी किया है, जिसे हैम रेडियो भी कहा जाता है। इसका उपयोग वैध लाइसेंस धारकों द्वारा अन्य हैम रेडियो ऑपरेटरों के…

Read More

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज तायला व्लामिनक बाएं कंधे की सर्जरी के कारण लगातार दूसरे महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीज़न में भाग नहीं ले पाएंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मानी जाने वाली तायला को ऑस्ट्रेलिया ए के लिए गेंदबाजी करते समय उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद कंधे की सर्जरी की गई है। उनका आखिरी 50 ओवर का मैच जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर था। सीए ने कहा,”सीए के मेडिकल स्टाफ ने निर्धारित किया है कि कंधे की जोड़ को स्थिर करने…

Read More