शिमला । शिमला जिला के कोटखाई में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। इलाके में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 200 मीटर दूर घास में पड़ा मिला। इस जघन्य वारदात को मृतक बच्ची के चाचा ने अंजाम दिया। कोटखाई पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की संगीन धाराएं लगाई गई हैं। शनिवार देर रात घटित इस वारदात के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है। पीड़ित परिवार नेपाली मूल का है और दिहाड़ी मजदूरी कर गुज़र बसर करता है।…
Author: SUNIL SINGH
बेगूसराय । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की सरकार द्वारा नौ वर्ष में किए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता पत्रक के माध्यम से लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचा रहे हैं। इस कड़ी में राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरे देश में विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समग्र उत्थान किया है। बिहार पर भी मोदी सरकार की विशेष नजर है। यहां जन…
लाहौर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इनदिनों अपना अधिकांश समय पुराने सहयोगियों और कुछ नए राजनीतिक खिलाड़ियों के साथ गहन चर्चा में बिता रहे हैं। नेशनल असेंबली का कार्यकाल पूरा होने में चार हफ्ता बाकी है। इस समय सत्तारूढ़ गठबंधन आगामी आम चुनाव और कार्यवाहक व्यवस्था के आकार पर आम सहमति बनाने के लिए तेजी से प्रयासरत है। शरीफ ने शनिवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पाकिस्तान इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी प्रमुख जहांगीर खान के साथ लंबी चर्चा की है। शरीफ से मिलने जरदारी मॉडल टाउन स्थित उनके आवास पहुंचे। रात्रिभोज के बाद दोनों ने…
डीजीपी ने कहा-होगी जांच रांची। एक पुलिसकर्मी ने परीक्षा पास कराने के नाम पर पुलिसकर्मियों से 50 लाख की वसूली करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिसकर्मी कुंदन कुमार ने डीजीपी समेत झारखंड पुलिस के कई वरीय अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की है। डीजीपी को दी गयी लिखित शिकायत में कहा गया है कि 26 जून को विस्थापित भवन धुर्वा में सिपाही से एएसआइ की प्रोन्नति के लिए हुई परीक्षा में ए कंपनी के चेस्ट नं. 77 और बी कंपनी के चेस्ट नं. 96 ने करीब 50 लाख रुपये (प्रति व्यक्ति 15 हजार की दर) की वसूली की…
चाइबासा। झारखंड के चाइबासा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं। इस अभियान का असर भी देखने को मिल रहा है। यह जरूर है कि सुरक्षा बलों को भी नुकसान हुआ है, लेकिन नक्सलियों को काफी क्षति हो रही है। चाइबासा के इलाके से लगभग हर तीसरे दिन लैंड माइन और आइइडी बम बरामद हो रहे हैं। वहीं सुरक्षा बल के जवान उन्हें तत्काल नष्ट भी कर दे रहे हैं। इसी कड़ी में सर्च आॅपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच किलो के दो आइइडी बम बरामद किये। 25 मई से चल रहा सर्च अभियान सुरक्षा बलों…
भरतपुर। भरतपुर और सिरोही जिले में हुए दो हादसों में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। भरतपुर के सुजान गंगा नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों घर से खेलने के लिए निकले थे। जबकि, सिरोही की सुकड़ी नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूब गया। भरतपुर शहर की सुजान गंगा नहर में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से खेलने निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने कई जगह तलाश किया, लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं लगा। शनिवार को दोनों…
हुगली । हुगली जिले के चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस ने एक ऐसे वकील को गिरफ्तार किया है जो लंबे समय से वकालत के पेशे को बदनाम कर रहा था। आरोपित वकील अपने गार्लफेंड के साथ मिलकर निर्दोष लोगों को छेड़छाड़ करने और पॉक्सो मामलों में फंसाकर उनसे मोटे पैसे ऐंठता था। शुक्रवार को जब उन्हें श्रीरामपुर महकमा अदलत में पेश किया गया तो अदालत ने उसे चार दिन के लिए जेल हिरासत में भेज दिया। शनिवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हुगली जिले के चंदननगर में लंबे समय से इस प्रकार की धोखाधड़ी का गोरखधंधा फल-फूल…
रामपुर,। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट ने नफरती भाषण (हेट स्पीच) मामले में शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने आजम खान को दो साल कैद और 2500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आजम खान पर आरोप था कि अप्रैल 2019 में (लोकसभा चुनाव के दौरान) धमारा गांव में एक जनसभा के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने नफरत भरा भाषण दिया था, इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इस भाषण को लेकर एडीओ सहकारिता अनिल चौहान ने शहजाद नगर थाने में आजम खान के…
लखनऊ,। 69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पाने से वंचित आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थी रविवार 16 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यह जानकारी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ रहे अमरेंद्र पटेल ने दी है। अमरेन्द्र पटेल ने बताया कि 69,000 शिक्षक भर्ती में व्यापक स्तर पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने से वंचित कर दिया गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर बेसिक नियमावली का पालन न करने का आरोप लगाया। पटेल के अनुसार 69,000 शिक्षक भर्ती वर्ष 2018 में आयोजित की गयी थी। 21 जून 2020 को 69,000 अभ्यर्थियों की चयन सूची…
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा कि सोनिया गाँधी भले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हों, प्रियंका गाँधी राष्ट्रीय महासचिव हैं, लेकिन ये नेत्रियां अपने दल में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा दिलाने में असमर्थ हैं। श्योपुर के नागौद में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस नेत्री संध्या कुशवाहा द्वारा मंच से कांग्रेस में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को बताना और राजस्थान के करौली में लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर निर्मम हत्या की घटना यह बताती है कि कांग्रेस संगठन में…
रांची। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हे पदभार ग्रहण कराया। पदभार ग्रहण करने से पहले प्रदेश कार्यालय में हवन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में बाबूलाल मरांडी ने विधिवत पूजा अर्चना और हवन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे। पदभार ग्रहण के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी अपने संघर्ष और बलिदान के बदौलत इस मुकाम पर पहुंची है। पार्टी…