नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में डिजीटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम के तहत झारखंड के नौ जिले को सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। कार्यक्रम में राज्य के भू-राजस्व सचिव के साथ अन्य नौ जिलों के उपायुक्त और अधिकारियों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। भूमि अभिलेखों को पूर्ण डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों के लिए केंद्र सरकार ने भूमि सम्मान का शुभारंभ किया है। वर्ष 2022-23 का पुरस्कार लोहरदगा जिले के साथ झारखंड के नौ जिलों को मिला है।
इन जिले को मिला पुरस्कार
डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) में शत-प्रतिशत पूर्णता हासिल करने के लिए राज्य के लोहरदगा के साथ-साथ गुमला, सिमडेगा, चतरा, खूंटी, सरायकेला एवं पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह एवं दुमका के डीसी-एसी व अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है।
इन्हें मिला है पुरस्कार
- अमिताभ कौशल, भू राजस्व विभाग सचिव
- उमाशंकर सिंह, भू अर्जन अभिलेख एवं परिमाप निदेशक
- शहाब सिद्दिकी, संयुक्त महानिबंधक महानिरीक्षक
- अबू इमरान, चतरा उपायुक्त
- पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता और एसडीओ
- रवि शंकर शुक्ला, दुमका उपायुक्त
- सुप्रिया एक्का, अपर समाहर्ता
- नमन प्रियेश लकड़ा, गिरिडीह उपायुक्त
- विल्सन भेंगरा, अपर समाहर्ता
- रवि भूषण प्रसाद, गिरिडीह अचंल अधिकारी
- सुशांत गौरव गुमला उपायुक्त
- सुधीर गुप्ता, अपर समाहर्ता
- रवि जैन, गुमला एसडीओ
- शशि रंजन, खूंटी उपायुक्त
- अरविंद कुमार, अपर समाहर्ता
- जितेंद्र मुंडा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता
- वाघमारे प्रसाद कृष्ण, लोहरदगा उपायुक्त
- समीरा एस, उप विकास आयुक्त
- अनन्य मित्तल, पश्चिमी सिंहभूम
- संतोष सिन्हा, अपर उपायुक्त
- एजाज अनवर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी
- अरवा राजकमल, सरायकेला खरसावां
- सुबोध कुमार, अपर उपायुक्त
- सरोज तिर्की, जिला भू अर्जन पदाधिकारी
- आर रोनिता, सिमडेगा उपायुक्त
- अमरेंद्र सिन्हा, अपर समाहर्ता
- महेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी भूमि सुधार