रांची । झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पहलवान अमन सहरावत को पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हमारे पहलवानों ने हमें और भी गौरवान्वित किया है। पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 57 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई। उनका समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। पूरा देश इस उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मना रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अमन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरकमंत्री जेपी नड्डा आज गुजरात पहुंचने वाले हैं। वो सुबह पौने दस बजे राजकोट में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर उनके आज के कार्यक्रम को साझा किया है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देशभर में 09 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम शृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रधानमंत्री…
रांची। होटवार जेल में शनिवार की सुबह छापेमारी की गयी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के साथ छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी रांची उत्कर्ष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार और 200 पुलिस जवान शामिल थे। यह नियमित मासिक निरीक्षण था। इस दौरान सभी वार्ड और बैरक की सघन जांच की गयी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच की। छापामारी के दौरान गांजा, खैनी, गुटखा और एक पेन ड्राइव बरामद किया गया। छापामारी के दौरान रसोई, अस्पताल, मुलाकाती कक्ष, खेल का मैदान, पुस्तकालय,…
रांची। टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची के स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले में आरोपित आलमगीर आलम की ओर से बहस बुधवार को पूरी कर ली गयी थी। शुक्रवार को इडी की ओर से बहस की गयी। बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पीएमएलए मामलों के स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। बता दें कि आलमगीर…
पेरिस । पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन में भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने 88.54 मीटर दूरी तक थ्रो किया। नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा था। हालांकि दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की थी। उसके बाद नीरज के शेष प्रयास फाउल रहे। ऐसे में…
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अगस्त को इस अभियान की अहम शृंखला के तहत सांसदों की तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के आगाज की पूर्व संध्या पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। इस संवाददाता सम्मेलन का विस्तृत विवरण पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जारी किया है। शेखावत ने कहा है कि इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के नागरिकों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे वाली अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया है। उन्होंने खुद अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल ली है। उसके स्थान पर तिरंगा (भारतीय ध्वज) लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए सभी से ऐसा करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से harghartiranga.com पर तिरंगा के साथ सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया। एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, ”इस साल स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए हम फिर से #HarGharTiranga को एक…
रांची। राज्य सरकार ने राज्य निःशक्तता आयुक्त के पद के लिए फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। इस पद के लिए 20 अगस्त तक आवेदन मंगाये गये हैं। इस पद के लिए पूर्व में भी विज्ञापन (पीआर नं 303322, 27-7-24) जारी किया गया था और आवेदन मंगाये गये थे। इसे निरस्त करते फिर से योग्य कैंडिडेट से आवेदन करने को कहा गया है। समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखंड की ओर से इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अनुसार, आयुक्त के पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक और योग्यता रखने वाले सरकारी सेवा में कार्यरत…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक्स हैंडल पर लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के अचानक निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने उन्हें कई दशकों से जाना है और पिछले कुछ वर्षों में जब वे बीमार थे और घर पर ही रहते थे, मैंने उनसे कई बार मुलाकात की थी। इस दुख की घड़ी में मेरी सच्ची संवेदनाएं मीरा दी (पत्नी) और सुचेतन…
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस ने मांग की है कि पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली महिला पहलवान विनेश फोगाट को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया जाए या उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाए। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रात को एक्स हैंडल पर यह मांग की। उन्होंने पोस्ट किया है, “सरकार और विपक्ष को मिलकर एक सर्वसम्मति बनानी चाहिए या तो विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए या उन्हें राष्ट्रपति-नामित राज्यसभा सीट प्रदान करनी चाहिए। यह उनका सम्मान करने का कम से कम तरीका…