Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे : शाह से मुलाकात के बाद जेड प्लस सिक्योरिटी मिली, हेमंत कैबिनेट से कल दे सकते हैं इस्तीफा
    Jharkhand Top News

    चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे : शाह से मुलाकात के बाद जेड प्लस सिक्योरिटी मिली, हेमंत कैबिनेट से कल दे सकते हैं इस्तीफा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 27, 2024Updated:August 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पूर्व चंपाई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 26 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गयी है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे। चंपाई 28 अगस्त को झारखंड कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के बड़े आदिवासी नेता चंपाई सोरेन पांच महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन जब जमीन घोटाला केस में जेल गये तो उन्होंने ही चंपाई को जिम्मेदारी दी थी। उनके जेल से बाहर आने के बाद जुलाई में चंपाई सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

    अगस्त में उन्होंने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा लिये जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।

    चंपाई सोरेन से बीजेपी को क्या फायदा?

    चंपाई सोरेन जेएमएम के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी जेएमएम के पास कोल्हान में ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। बीजेपी चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
    चंपाई के बड़े सियासी कदम की तीन अहम तारीखें

    21 अगस्त: नई पार्टी बनाने का ऐलान, दोस्ती का आॅफर

    चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलायी। नयी राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया। कहा- हम राजनीति से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। रास्ते में कोई दोस्त मिला तो दोस्ती करेंगे। अब नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। नया अध्याय शुरू करेंगे तो एक जगह रहेंगे ना, दो जगह नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन
    Next Article मध्य रात्रि में जन्म के साथ ही झूम उठे भगवान श्रीकृष्ण के भक्त
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version