ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। वे 63 साल के थे। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर रविवार शाम करीब 7 बजे लापता हो गया था। इसमें राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में सभी मारे गए। हादसा अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में हुआ। यह पहाड़ी इलाका है। रेस्क्यू एजेंसियां करीब 15 घंटे से वहां तलाशी अभियान चला रही थीं। इलाके में भारी बारिश, कोहरे और तेज सर्दी की वजह से सर्चिंग…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच आम चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में हिस्सा लेने वाले लोगों से रिकार्ड मतदान का आह्वान किया है। उन्होंने खासतार पर महिलाओं और युवा मतदाताओं से अधिकतम मतदान की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”2024 के लोकसभा चुनाव के पांचवें…
नई दिल्ली गुवाहाटी में खेला जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का आखिरी लीग मैच रविवार रात बारिश की भेंट चढ़ गया और मेजबान राजस्थान रॉयल्स और लीग टॉपर्स केकेआर ने एक-एक अंक बांट लिया। बारिश निर्धारित टॉस के समय से ठीक पहले हुई और लगभग तीन घंटे बाद रुकी। सात ओवरों के मुकाबले में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया, लेकिन बारिश फिर आ गई, जिसके कारण मैच रद्द करना पड़ा। जिसके परिणामस्वरूप, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 17 अंकों और राजस्थान रॉयल्स से बेहतर नेटरन रेट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। अब वे…
रामगढ़ । सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने रजरप्पा के बूथ नंबर 196 पर अपना वोट डाला है। सोमवार को वे दोनों एक साथ अपने घर से निकले और कुछ ही दूर पर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच कर उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दिया। इस दौरान चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की लहर चल रही है। हर मतदाता पूरे जोश में है। इस बार भी भाजपा और उनके गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने…
रांची सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता को व्हाट्सप्प पर PLFI उग्रवादी संगठन के नाम से धमकी। परचा में लिखा खूंटी के सीलदा मौजा में जो जमीन ली हैं, उस जमीन का कमीशन संगठन को नहीं दिए हैं। आपने गलत ढंग से जमीन को लिया है, जिसका विरोध जमीन मालिक लोग कर रहे हैं। आपने इस मामले को लेकर केस भी किया है, इसलिए संगठन को सहयोग राशि दस लाख रुपये देना पड़ेगा, नहीं तो फौजी कार्रवाई की जाएगी। जो केस किए हैं, उसे उठा लो केस नहीं उठाओगी तो जब भी प्लॉट पर आओगी तो गोली मार देंगे।
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभा में सैकड़ों कर्मियों को अवैध रूप से नियुक्त किया। गरीब युवाओं के हक की नौकरी नेताओं की पैरवी पर बांटी गयी। पैसे के लेनदेन की सीडी सामने आयी है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मामला प्रकाश में आने पर विक्रमादित्य आयोग का गठन कर जांच की गयी, जिसमें आलमगीर आलम पर लगे आरोप प्रमाणित भी हुए। इसके बाद जो हुआ, वह युवाओं को जानना और समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार…
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आआपा) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने आवाज बुलंद की। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास (6 फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस) के पास चूड़ियां लेकर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। वह केजरीवाल के आवास पर पहुंचना चाहती थीं मगर पुलिस ने उन्हें कुछ पहले रोक दिया। आआपा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके साथ हुई मारपीट पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा…
नई दिल्ली । सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार (16 मई) को गुजरात टाइंटस के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से एसआरएच आईपीएल 2024 प्लेऑफ़ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई। मैच रद्द होने से दोनों टीमों के 1-1 अंक मिला, जिससे एसआरएच के 15 अंक हो गए और अभी 19 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ उनका एक मैच बाकी है। एसआरएच के क्वालीफाई होने से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का अभियान अब आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया। इसके साथ ही चौथे…
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शीर्ष कोर्ट ने 13 मई को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। बता दें कि हेमंत ने अपनी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दी थी। हाईकोर्ट ने तीन मई को गिरफ्तारी को सही बताते हुए याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद इस आदेश के खिलाफ हेमंत सुप्रीम कोर्ट चले गए। याचिका में हेमंत ने कहा है कि जमीन घोटोले में ईडी ने एक भी दस्तावेज उनके खिलाफ पेश नहीं…
रांची । रांची लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को वोटिंग होनी है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप रांची की ओर से लगातार विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में रांची संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश, व्यय प्रेक्षक विरेंद्र कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी स्वीप दिनेश कुमार यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं रांची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए सुजाता चौक और फिर…
रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि पिछले 40 साल से असम में घुसपैठ हो रही थी। वर्तमान में आसामी अपनी पहचान खो चुके हैं। असम ने पहले गलती कर ली। झारखंड ऐसी गलती ना करे। समय रहते अगर रोक लगी होती तो आज असम की यह स्थिति नहीं होती। झारखंड में घुसपैठ पर अगर रोक नहीं लगी, तो 20 साल में यहां के मूलवासी अल्पसंख्यक बन कर रह जायेंगे। यह भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं है। झारखंड के भविष्य का सवाल है। यह कैंसर है। इसे अगर रोका नहीं गया, तो यहां के मूलवासी को…