नई दिल्ली। पेंशनभोगी कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज (गुरुवार) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालत का आयोजन होगा। इसकी अध्यक्षता कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह करेंगे। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, पेंशनभोगियों की शिकायतों का निवारण करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के मकसद से पेंशन अदालतों का आयोजन पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग कर रहा है। इसके जरिए अनेक हितधारकों को मौके पर ही समाधान प्रदान करने के लिए एक मंच पर लाया जाता है। यह…
Author: SUNIL SINGH
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 7.30 बजे होटल सायाजी में आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पुलिस ने आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए शुरू की जांच रामगढ़ । रामगढ़ शहर में कुछ महीने पूर्व शादी के बंधन में बंधे एक नव दंपति ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी है। गुरुवार की सुबह उस दंपति की लाश जब कुएं से बाहर निकाली गई तो उनकी पहचान विशु कुशवाहा और अंजलि के रूप में की गई। इस घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि गोरियारीबाग में विशु कुशवाहा उर्फ गोलू (25) और अंजली देवी (22) की लाश बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान…
रांची। झामुमो ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष सातवें दिन बुधवार को हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया की अध्यक्षता में उपवास रखा। संजीव बेदिया ने कहा कि भाजपा ने अपनी जमीन खिसकती देख साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भिजवाया है। इसके विरोध में गांव-गांव में लोगों में बहुत आक्रोश है। उपवास कार्यक्रम में भारी संख्या में हजारीबाग जिले से लोग आये। रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि बापू वाटिका के समक्ष हम बापू के अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए यहां शांतिपूर्वक तरीके से उपवास पर बैठे हैं। गांव-गांव…
रांची। पथ निर्माण, भवन निर्माण, जलसंसाधन विभाग के मंत्री बंसत सोरेन ने कहा कि पूर्व की हेमंत सोरेन की सरकार में काफी विकास कार्य हुए हैं। ऐसे में वर्तमान चंपाई सोरेन की सरकार में भी उन्हीं विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा। राज्य में सड़क-भवन निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। इसे पूरा करने का लक्ष्य अधिकारियों को दिया है। लंबित योजनाएं प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बसंत सोरेन ने ये बातें प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विकास की नयी सड़क-ब्रिज की कई परियोजनाओं…
विधायक ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया मामला रांची। विधायक डॉ लंबोदर महतो ने अबुआ आवास योजना के लाभुक के चयन में भारी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की प्राथमिकता सूची से लाभुक का चयन नहीं करके जियो टैग के आधार पर लाभुकों का चयन किया जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को आवास से वंचित होना पड़ रहा है। इसको लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। उन्होंने इसको लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के समक्ष मामला संज्ञान में लाया है और उन्हें पत्र भी सौंपा है। डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने…
रांची। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का आंदोलन पिछले 233 दिनों से लगातार जारी है। संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की मांगों को जल्द से जल्द कैबिनेट के द्वारा पूरा करे, नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। स्वयंसेवक आठ माह से आंदोलन कर रहे हैं। राज्य सरकार से आग्रह है कि 27 फरवरी से पहले पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक की मांगों को कैबिनेट से पूरा किया जाये। क्योंकि विगत 233 दिनों से राजभवन के पास पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। प्रदेश…
मामला: आयकर रिटर्न नहीं भरने का रांची। आयकर रिटर्न नहीं भरने से जुड़े एक मामले में पश्चिम सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने सीजेएम सह आर्थिक अपराध के विशेष न्यायाधीश केके मिश्रा की अदालत में बुधवार को हाजिरी लगायी। कोर्ट ने अगली सुनवाई में अभियोजन पक्ष को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। बीते दिनों गीता कोड़ा ने इस मामले में
झामुमो ने फिर इसी और इडी की नियत पर उठाये सवाल, घूसखोर-बैलेट चोर भाजपा का नया नाम कहा-भाजपा के खाते में आये 6500 करोड़ काले धन पर इसी और इडी ने क्या उठाया कदम रांची। झामुमो ने सुप्रीम कोर्ट के दो अहम निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि अब भाजपा का नया नामकरण हुआ है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केवल लोकतंत्र को बचाने का काम नहीं किया, बल्कि भाजपा के लोकतंत्र और तानाशाही रवैया का पर्दाफाश कर दिया है। चंढ़ीगड़ मेयर चुनाव एक छोटा चुनाव नहीं था। यह चुनाव एनडीए के…
रांची । राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा में आहुत 23 फरवरी से बजट सत्र के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के विभागों के सवालों का उत्तर देने और विधायी कार्यो के लिए छह कैबिनेट मंत्रियों को प्राधिकृत किया है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये मंत्री इन विभागों के जवाब देंगे आलमगीर आलम- गृह, कारा सहित मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, कार्मिक, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, विधि विभाग। रामेश्वर उरांव- राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, आइटी विभाग। बादल- खान एवं भूतत्व विभाग। मिथिलेश कुमार ठाकुर- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,…
★ जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की मिली सौगात ★ अबुआ आवास योजना के 29 लाख आवेदन मिले, 20 लाख आवेदन पर स्वीकृति दी गई ★ शिक्षा का ऐसा दीपक जलाएंगे जो कभी बूझेगा नहीं ★ हर खेत में पानी, हर घर में रोजगार की दिशा में हुआ कार्य ★ राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2027 तक हमारी सरकार राज्य के 20 लाख आवास विहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराएगी। लक्ष्य के अनुरूप राज्य…