Author: SUNIL SINGH

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर “भारत दाल योजना” का ,मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ में शुभारंभ किया। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में क्षेत्रीय सरस मेला के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने औपचारिक ग्राहक बनकर दाल की खरीद की।मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में इस योजना का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार द्वारा आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए पिछले साल जुलाई में यह योजना शुरू की गई थी। योजना के तहत लोगों को सस्ती दाल उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्यमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ में इस योजना का शुभारंभ किया। वहीं…

Read More

रांची। रांची के ओटीसी ग्राउंड में बाइक से हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मॉडिफाई बाइक को जब्त किया है। साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा है। इस बाइक को पूरी तरह से मॉडिफाई किया गया है, उक्त गाड़ी किस कंपनी के हैं यह भी पता नहीं चल पा रहा है, जिसमें काफी तेज आवाज वाला साइलेंसर भी लगा हुआ है। आसपास के लोगों से पुलिस को काफी शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात यह कार्रवाई की। बाइक को जब्त कर पुलिस पंडरा ओपी ले गई। पुलिस फिलहाल मामले…

Read More

पटना । बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र के झुलौना गांव के पास आज (बुधवार) सुबह ट्रक और सीएनजी टैंपो की सीधी टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत नाजुक है। इस टक्कर में टैंपो के परखच्चे उड़ गए । टैंपो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से आठ की मौत घटनास्थल पर हो गई । एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मृतकों में टैंपो ड्राइवर मनोज…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के किसान संगठन आज दिल्ली कूच करेंगे। इससे पहले पूरी रात पंजाब और हरियाणा पुलिस के बीच पत्र व्यवहार हुआ। हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर से लेकर दिल्ली तक 40 जगह बेरिकेड लगाए हैं। सात हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मंगलवार को किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर दिल्ली जाने पर आपत्ति जताई थी। हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद देररात हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने आईजी लॉ एंड ऑर्डर के माध्यम पंजाब पुलिस को पत्र लिखा। पत्र में हाई कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देकर शम्भू व खनौरी…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा जो दो मार्च तक चलेगा। इसे लेकर राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। बजट सत्र में 27 फरवरी को सरकार वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करेगी। इधर, विधानसभा बजट सत्र को लेकर 22 फरवरी को सत्ता पक्ष के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है।यह बैठक कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शाम चार बजे होगी, जिसमें विधायकों के लिए व्हिप भी जारी होगी। बैठक से पहले 22 फरवरी को ही सुबह 11:00 बजे से झामुमो कार्य समिति की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें…

Read More

झारखंड राज्य भर से आए विभिन्न जिलों के आंदोलनकारी संगठनों/ सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संगम गार्डेन मोरहाबादी रांची में संपन्न हुई। इस बैठक में रांची, खूंटी, गुमला,लोहरदगा, सिमडेगा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा। इस बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिया गया। 1. भाजपा आरएसएस की नीतियां जनविरोधी, आदिवासी विरोधी ही नही अघोषित तौर पर फासिस्ट ताकतें हैं। 2.भाजपा गठबंधन जिनकी केंद्र में सत्तारूढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार कारपोरेट औधौगिक पूंजीपतियों और मनूवादियों- ब्राह्म्णवादियों की सरकार है। इस…

Read More

• शासन में बैठे लोग राज्य के वर्तमान के साथ भविष्य भी बिगाड़ रहे • आने वाला चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, राज्य के स्वाभिमान का होगा रांची। झारखंड राज्य में जिनका शासन है वह सिर्फ एक परिवार की भलाई करने में लगा है।‌ डेवलपमेंट झारखंड मुक्ति मोर्चा के डीएनए में कभी नहीं रहा। इन्होंने राज्य के आज के साथ साथ कल को भी बर्बाद कर दिया है। जबकि हमारा उद्देश्य राज्य के हर वर्ग के सभी परिवारों के हित के लिए कार्य करना है। सबका ध्यान सबका सम्मान हमारा दायित्व है। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष…

Read More

रांची। मनी लांड्रिंग के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री और बरहेट विधायक हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत वाद (कंप्लेंट केस) दर्ज करवायी है। यह शिकायत वाद रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम की अदालत में दर्ज कराया गया है। शिकायतवाद में कहा गया है कि इडी के द्वारा लगातार समन देने के बाद भी हेमंत सोरेन ने उस आदेश का अनुपालन नहीं किया। इडी ने 19 फरवरी को शिकायतवाद दर्ज करायी थी। इसके साथ पीएमएलए एक्ट के तहत केस भी शिकायतवाद में दर्ज करवाया है।

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट में टेरर फंडिंग केस के आरोपित प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के कमांडर बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिनोद गंझू की जामनत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित की है। मामले की जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच में सुनवाई हुई। बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिनोद गंझू के ऊपर चतरा जिले के टंडवा थाना में वर्ष 2017 में कांड संख्या 7 दर्ज की गयी थी, जिसे…

Read More

रांची । 23 फरवरी को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होना है। बजट सत्र में हेमंत सोरेन के शामिल होने को लेकर पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट से यह आग्रह किया गया है कि 23 फरवरी को शुरू होने वाले बजट सत्र में हेमंत सोरेन की विधानसभा में मौजूदगी की अनुमति दी जाए। वहीं इस अनुमति के लिए अदालत में हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कोर्ट में पूर्व में पारित किए गए कई आदेश पेश किए। अब कोर्ट क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा। हेमंत सोरेन फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में…

Read More

रांची । तीन दिनों से दिल्ली में जमे कांग्रेस के नाराज विधायक को फिर से उमंग सिंघार का मरहम लगा है। नाराज सभी आठ विधायक दिल्ली में कहां हैं, यह बताने से मना कर रहे है। लेकिन पुख्ता सूत्रों से यह जानकारी मिल रही है आलाकमान के नाम से जाने वाले कोई भी पदाधिकारी इन विधायकों से नहीं मिला है। ना ही पार्टी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों में किसी तरह का बदलाव होगा। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा हो सकती है कि नाराज विधायक कितने भी नाराज हो जाएं उनसे…

Read More