Author: azad sipahi desk
जरूरत होने पर प्रशासन करा रही होम
गुमला : गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में कुदरा और सिसई बस्ती में कोरोना के अफवाह के चलते दो समुदाय के दो लोगों के साथ मारपीट की गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में जिला पुलिस सहित आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से पूरे जिले में पूर्ण रूप से लॉकडाउन को प्रभावी कर दिया गया है। किसी…
रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त करने के बारे में अभी कुछ कहने का समय नहीं आया है। सही समय पर राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी। चिंतन-मंथन चल रहा है। हर विषय पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। झारखंड में अन्य राज्यों की तुलना में लेट से कोरोना के मरीज मिले हैं। झारखंड से 12-14 लाख लोग कमाने बाहर जाते हैं। उनमें लगभग दो लाख ही लौटे हैं। अभी समस्या खत्म नहीं हुई है। इसके तह तक जाना बाकी है। इसलिए सही समय अाने पर सरकार इसके बारे में निर्णय लेगी।
वुहान. दुनिया में कोरोना वायरस के एपिसेंटर रहे चीन के वुहान में बुधवार को कुछ शर्तों के साथ 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा लिया गया। इस नई सुबह का पूरे शहर ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर की इमारतों को लाइटिंग से सजाया गया। कुछ इमारतों पर देर रात 12 बजे से पहले लॉकडाउन खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू की गई। वहीं, हजारों की तादाद में लोगों ने वुहान को छोड़ दिया। यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद हजारों की संख्या में सड़क, हवाई और रेल मार्ग से लोग वुहान से बाहर जाते देखे गए।
लखनऊ : कोरोना वायरस के खतरे के बीच जहां देश में लॉकडाउन किया गया है, वहीं यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सूबे के 15 जिलों के कोरोना प्रभावित सभी हॉटस्पॉट्स को पूरी तरह से सील कर दिया है। इन 15 जिलों में राजधानी लखनऊ के साथ वे सभी जिले शामिल हैं जहां लगातार जमातियों या उनके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आ रही है। इन जिलों के हॉटस्पॉट्स बुधवार रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक के लिए सील किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूपी की योगी सरकार ने आगरा, शामली, मेरठ, बरेली, कानपुर,…
पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गोइलकेरा के कुईड़ा (लतारसाई) में 79 वर्षीय वृद्ध दिउरी बोयपाई की डायन बताकर हत्या कर दी गई. वृद्ध के सिर पर टांगी और डंडे से वार कर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची गोइलकेरा पुलिस ने हत्या के आरोप में चार युवकों सिंगराय पूर्ति, जयपाल बोयपाई और सुखदेव गोप को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी व डंडा भी बरामद किया गया है। ज्ञात हो की गोइलकेरा थाना कांड संख्या 11 / 2020 दिनांक 07 / 04 / 2020 धारा 302 /…
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का कहर बेशक इस समय पूरी दुनिया को अपनी आगोश में ले चुका है लेकिन चीन ने अब इस महामारी से निजात पा ली है। चीन के वुहान शहर में आज 76 दिनों के बाद लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के कारण 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। बुधवार को वुहान शहर से लॉकडाउन को हटाने का निर्देश दे दिया गया है। अब करीब ढाई महीने लॉकडाउन में रहा यह शहर फिर से दौड़ पाएगा। यातायात की सुविधाएं शुरू होंगी। लोग…