Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रभावित इलाके में स्कूल सात मार्च तक बंद करने का ऐलान किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है इसलिए वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के स्कूल शनिवार को प्रिंसिपल और स्टाफ के लिए खोले गए थे। मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानाध्यापकों और कर्मचारियों के लिए स्कूल खुले। हालांकि,…

Read More

नई दिल्ली : नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित नेता प्रशांत किशोर राजनीतिक रूप से बिहार में सक्रिय होना चाहते हैं। वह अपनी संसदीय राजनीति की शुरुआत पश्चिम बंगाल से कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस प्रशांत किशोर को राज्यसभा में अपने कोटे से भेज सकती है। इस संदर्भ में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही है।

Read More

नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगों के बाद अब नई दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश हुई। वहां मेट्रो स्टेशन पर कुछ लड़कों ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को’ को नारे लगा। इस मामले में पुलिस ने उन्हें वहीं हिरासत में ले लिया। यह घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 12.30 की है। राजीव चौक पर 6 लड़के अचानक ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो *** को’ नारे लगाने लगे। पुलिस ने तुरंत राजीव चौक स्टेशन पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे…

Read More

काबुल/कतर: अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच आज कतर में ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए। अमेरिका ने ऐलान किया है कि अगर तालिबान शांति समझौते का पालन करता है तो वह और उसके सहयोगी 14 महीने के भीतर अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लेंगे। अमेरिका और अफगानिस्तान ने अपने संयुक्त बयान में यह बात कही है। माना जा रहा है कि अमेरिकी फौज के अफगानिस्तान से हटने के बाद तालिबान सशस्त्र संघर्ष छोड़ देगा। इस डील पर सहमति भी इसी उद्देश्य के लिए बनी है। दरअसल, तालिबान को देश में विदेशी सैनिकों…

Read More

रांची। नये विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन विधायकों ने लोकतंत्र के मंदिर को नमन किया। इस दौरान खासकर नये विधायकों में खुशी देखने को मिली। कई विधायकों ने सदन में जाने से पहले प्रवेश द्वार को झुककर प्रणाम किया। कांग्रेस की ममता देवी ने कार्यवाही में भाग लेने से पहले सदन को प्रणाम किया। सदन में शोक प्रस्ताव में दी गयी श्रद्धांजलि शोक प्रस्ताव के दौरान पिछले सत्र से लेकर वर्तमान सत्र के बीच दिवंगत आत्माओं को सदन ने श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान नेताओं ने दिल्ली हिंसा, चाईबासा नरसंहार में जान गंवाने वालों को भी श्रद्धांजलि दी।…

Read More

रांची. झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- शिक्षा सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बेटियां होती हैं। हमारी बेटियां उच्चशिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अधिकांश विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में मैंने देखा है कि गोल्ड मेडल विजेताओं में बेटियां अधिक होती हैं। आपके विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी) में पिछले छह वर्षों में 96 में से 64 छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बेटियों का ये शानदार प्रदर्शन सुनहरे भारत की एक झलक दिखाता है। बेटों की तुलना में बेटियों को चुनौतियों और बाधाओं का अधिक सामना करना पड़ता है। राष्ट्रपति कोविंद…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह प्रतिपक्ष के नेता का मामला को लेकर हंगामा कर रहे हैं। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मीडिया द्वारा सदन में भाजपा के सदस्याें द्वारा हंगामा किए जाने के सवाल पर सीएम हेमंत साेरेन ने ये बात कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल तक लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। इनके सदन का नेता कौन है यह भी बोलना बहुत मुश्किल है। यह भाजपा के राजनीतिक दिवालियेपन का परिणाम है।

Read More