पैरिस : आतंकवाद का पालन-पोषण करने वाले पाकिस्तान के सभी पैंतरे फेल हो गए हैं। फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) में अब तक बचते-बचाते आ रहे पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म होती दिख रही हैं। दरअसल, सूत्रों ने बताया है कि एफएटीएफ के उपसमूह ने आतंकवाद की वित्तीय मदद रोकने में विफल रहने पर पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में बने रहने देने की सिफारिश की है। हालांकि अंतिम निर्णय शुक्रवार को होगा। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने आतंकवाद की फंडिंग रोकने के कितने सबूत एफएटीएफ को दिए हैं, उस पर संदेह है। पाक की इकलौती उम्मीद मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज…
Author: azad sipahi desk
रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिये गये बयान सरकार से कान पकड़कर काम करवायेंगे पर झामुमो ने कड़ा विरोध जताया है। कहा कि अमित शाह ऐसी बात नहीं कह सकते हैं। झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने अमित शाह को दबंग बताया है। कहा कि झाविमो के भाजपा में विलय के कार्यक्रम में गृह मंत्री को देखकर लग रहा था कि कब्जा करने के लिए दबंग को बुलाया गया है। धमकी से सरकार नहीं चलती है। केंद्र और राज्य सरकार का रिश्ता बड़ा भाई और छोटे भाई का होता है। प्रेम और भ्रातृत्व से सरकार चलती है, यह बात अमित…
रांची। महामिलन समारोह में भाजपा के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिशें हो रही हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया। नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा है। झारखंड को भाजपा पतन के रास्ते पर जाते नहीं देख सकती है। सड़क से लेकर सदन तक इसके खिलाफ मुकाबला करेंगे। विकास और बेहतर शासन के लिए कार्यकर्ता संकल्पबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पश्चिम सिंहभूम के एक गांव में सात आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी गयी। यही होता रहा और ऐसी शासन व्यवस्था…
अमित शाह की मौजूदगी में बाबूलाल मरांडी ने थामा भाजपा का दामन
यूपीए में लगायी सेंध, हासिल किया बड़ा आदिवासी चेहरा
रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति दे दी गयी है। इसमें पीआरडी के उप निदेशक अजयनाथ झा भी शामिल हैं। इनकी प्रोन्नति की अधिसूचना का आदेश भारत सरकार के कार्मिक विभाग के अवर सचिव पंकज गंगवार ने 17 फरवरी को जारी की। इन अधिकारियों में अजय नाथ झा, सतीश चंद्र चौधरी और कांत किशोर मिश्रा शामिल हैं। स्क्रीनिंग समिति ने प्रोन्नति के लिए इन अफसरों के नाम की अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग से की थी।
रांची. झाविमो से निष्कासित विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की साेमवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा- बाबूलाल मरांडी से असंतुष्ट झाविमो नेता और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का विलय कांग्रेस में होगा। इसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। इधर, झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद सोमवार को भाजपा में शामिल हाे गए। उनके साथ झाविमो के कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए।