Author: azad sipahi desk

पुणे : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शुक्रवार को टी20 इंटरनैशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुणातिलका को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में वह इस लिस्ट में चोटी पर पहुंच गए। बुमराह के नाम 45 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 53 विकेट ले लिए हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (37 मैचों में 52) और अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (46 मैचों में 52 विकेट) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।…

Read More

वॉशिंगटन: ईरान के सबसे ताकतवर कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अभी थमा नहीं है, इस बीच अमेरिका ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों का दावा है कि सुलेमानी पर ड्रोन हमले वाले दिन ही एक और एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया था जिसमें ईरान की कुद्स सेना के एक और वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को निशाना बनाया गया था। हालांकि अमेरिका का यह मिशन फेल हो गया।

Read More

नई दिल्ली: जेएनयू हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 9 लोगों के नाम लिए हों, लेकिन अब उसकी जांच पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिन 9 लोगों का नाम लिया, उनमे जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की प्रेजिडेंट आइशी घोष का भी नाम शामिल है। आइशी ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम पर ही हमला हुआ है और हमें ही जांच का सामना करना पड़ा रहा है। आइशी ने कहा, ‘मैंने किसी पर कोई हमला नहीं किया। मुझे अपने देश की कानून व्यवस्था पर…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार शाम को दिल्ली चले गये। वह शनिवार को दिन में 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हेमंत की यह दूसरी दिल्ली यात्रा है। पहली यात्रा में उन्होंने राष्टÑपति और पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। पीएम से मुलाकात नहीं हो पायी थी। उन्होंने पीएम से मिलने का समय मांगा था। इस पर उन्हें 11 जनवरी का समय दिया गया है। सीएम शनिवार शाम को रांची लौटेंगे। इसके बाद वह रविवार को संभवत: फिर दिल्ली जायेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने झारखंड की मांगों से…

Read More

रांची। चतरा के टंडवा स्थित सीसीएल की मगध और आम्रपाली परियोजना से टेरर फंडिंग मामले में एनआइए ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआइए ने इस मामले में कोयला व्यवसायी सुदेश केडिया और ट्रांसपोर्टर अजय उर्फ अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को शुक्रवार को यहां एनआइए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन दोनोें को 13 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सुदेश को रातू रोड से और अजय को चाईबासा से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि एनआइए ने पिछले साल जनवरी में इस मामले के मास्टरमाइंड सुभान खान समेत 14 आरोपियों…

Read More

मोमेंटम झारखंड में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जनसभा एनजीओ ने आवेदन देकर एसीबी से जांच कराने की मांग की है। इस पर पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने आजाद के सिपाही संवाददाता सुनील सिंह से खास बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के मुख्य अंश।

Read More