Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी और अमित शाह ने दिल्ली स्थित सदैव अटल स्मारक पहुंचकर पूर्व पीएम को नमन किया। उनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई अन्य नेता भी इस मौके पर अटल स्मारक पहुंचे और पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे…

Read More

बुर्किना फासो: बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 35 नागरिकों के साथ 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं और वहां खूनी संघर्ष की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। आतंकी हमले में 35 की मौत राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 35 आम लोगों की भी मौत हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं।…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और गठबंधन की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जेवीएम के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और सरकार गठन पर बातचीत की। इस बीच बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। इस बाबत एक पत्र भी हेमंत सोरेन के नाम सौंपा। जेवीएम से इस बार बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की चुनाव जीते हैं। जेवीएम के तीनों विधायकों की भी रांची पार्टी कार्यालय में अलग से बैठक हुई और सरकार को समर्थन देने का…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन को मंगलवार को झामुमो विधायक दल का नेता ेचुना गया। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर दोपहर बाद हुई झामुमो विधायक दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के अलावा पार्टी के सभी विधायक मौजूद थे। बैठक में सभी ने एक स्वर से हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। इसके बाद देर शाम झामुमो, कांग्रेस और राजद के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस और राजद के नेता भी शामिल हुए। इस बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना गया। बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक टी…

Read More

रांची। पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम को मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में आलमगीर के नाम का प्रस्ताव डॉ रामेश्वर उरांव ने किया, जबकि राजेंद्र सिंह ने इसका समर्थन किया। बैठक में पार्टी के सभी 16 विधायक मौजूद थे। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के मंत्री टी सिंहदेव भी विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। उनके अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और सह प्रभारी उमंग सिंघार भी बैठक में थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भी थे।चौथी विधानसभा में भी आलमगीर…

Read More

राजीव रांची। कभी खादी का लंबा कुर्ता और जींस। कभी साधारण हाफ शर्ट-पैंट। चेहरे पर मुस्कान। चुनौती को अवसर में बदलने का माद्दा। विषयों पर विचार मंथन करना और धैर्य के साथ फूंक-फूंक कर कदम रखना। हेमंत सोरेन की कुछ ऐसी ही पहचान है। एक बार फिर हेमंत सोरेन सत्ता के शिखर पर आसीन होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के बाद युवा मुख्यमंत्रियों की सूची में हेमंत का नाम भी शुमार हो गया। हेमंत सोरेन को जाननेवाले बताते हैं कि हेमंत सोरेन चुनौतियों के पहाड़ को अवसरों के आसमान में बदलने…

Read More