Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं हेमंत
    Top Story

    युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दीपेश कुमार
    रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के पक्ष में आने के साथ ही राज्य के नये मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में आम-अवाम की दिलचस्पी बढ़ गयी है। झारखंड के नौंवें मुख्यमंत्री रह चुके हेमंत एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं। वर्ष 2013-2014 में उन्होंने झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार चलायी थी। हेमंत सोरेन ने रांची के बीआइटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही बड़े भाई की मौत के बाद छोड़ दी थी। वे चित्रकारी और फोटोग्राफी के खासे शौकीन हैं। पिता शिबू सोरेन के मंझले संतान हेमंत का जन्म 10 अगस्त 1975 में हुआ था। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें राजनीतिक संबल देती हैं।

    11वीं सरकार बनाने का गौरव हासिल होगा
    झामुमो के युवा चेहरे हेमंत को राजनीति अपने पिता शिबू सोरेन से विरासत में मिली है। बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत के बाद हेमंत ने पढ़ाई छोड़ दी और झारखंड मुक्ति मोर्चा का मुख्य चेहरा बन गये। इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो हेमंत ने विपक्षी महागठबंधन बनाने में बड़ी भूमिका निभायी और भाजपा विरोधी वोटों के बिखराव को रोककर सत्ता में वापसी की राह बनायी। इस बार वे मुख्यमंत्री का पद संभालते हैं, तो उनके लिए यहां 11वीं सरकार बनाने का गौरव हासिल होगा।

    युवाओं में लोकप्रिय
    पिछले चुनाव की बात करें तो वर्ष 2014 में झारखंड मुक्ति मोर्चा दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी, उसे 19 सीटें मिली थीं, तब हेमंत सोरेन बतौर नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा में अपनी बड़ी भूमिका निभा रहे थे। हेमंत की शख्सियत की बात करें तो वे अपने ऊपर किसी तरह के भ्रष्टाचार का दाग नहीं होने का दावा करते हैं। युवा होने की वजह से नौजवानों में वे खासे लोकप्रिय हैं। हेमंत के राजनीतिक सफर की बात करें, तो वे सबसे पहले 2005 में विधानसभा के लिए चुनाव लड़े, लेकिन स्टीफन मरांडी से हार गये। हेमंत ने वर्ष 2009 में जीत का स्वाद चखा। 2010 में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सरकार में वे उपमुख्यमंत्री भी बने। हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेकर मुंडा सरकार गिरा दी थी। हेमंत 2013 में तब मुख्यमंत्री बने, जब कांग्रेस और राजद के सहयोग से झामुमो की सरकार बनी। उन्होंने 28 दिसंबर 2014 तक झारखंड में शासन किया।

    Hemant is very popular among the youth
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरघुवर के खिलाफ जामताड़ा में एफआइआर
    Next Article अपनी शर्तों पर सरकार चलायें हेमंत: सरयू
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version