Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: शुक्रवार को मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने आर्थिक सुस्ती को लेकर बढ़ती चिंताओं और कर्ज के आकार को देखते हुए भारत की रेटिंग को ‘स्टेबल’ से घटाकर ‘नेगेटिव’ कर दिया है। जानी मानी रेटिंग एजेंसी का यह अनुमान भारत सरकार के लिए झटका है। मूडीज ने कहा है कि सरकार आर्थिक सुस्ती को दूर करने में सफल नहीं रही है और पहले के मुकाबले ग्रोथ की रफ्तार कम रहेगी। कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती और जीडीपी ग्रोथ की धीमी रफ्तार को देखते हुए मूडीज का अनुमान है कि मार्च 2020 में खत्म होने वाले वित्त वर्ष के दौरान बजट घाटा…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी सत्तारूढ़ भाजपा के सभी बड़े नेता दिल्ली में जम गये हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार की सुबह दिल्ली चले गये। उनके साथ प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और लक्ष्मण गिलुआ भी दिल्ली गये। इन सभी नेताओं को लेकर विशेष विमान ने सुबह साढ़े नौ बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी। भाजपा के कुछ अन्य नेता भी नियमित उड़ान से दिल्ली गये। प्रत्याशियों की सूची पर मंथन भाजपा के नेता मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई में दिन भर प्रत्याशियों की सूची को लेकर मंथन करते…

Read More

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टिकट की समस्या हर दल में विकट हो चुकी है। हाल यह है कि हर दल में, चाहे वह सत्तारूढ़ भाजपा हो या उसकी सहयोगी आजसू, प्रमुख विपक्षी झामुमो हो या कांग्रेस या फिर झाविमो, सभी में टिकट को लेकर एक अनार और सौ बीमार की स्थिति है। भाजपा में टिकट के बंटवारे की समस्या गंभीर इसलिए हो गयी है, क्योंकि इस पार्टी में एक-एक विधानसभा क्षेत्र के लिए कई कद्दावर दावेदार हैं। ऐसे में टिकट का बंटवारा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और आलाकमान दोनों के लिए आसान नहीं रह गया है। हालांकि पार्टी ने टिकट के बंटवारे की प्रक्रिया को आसान और कार्यकर्ताओं के मिजाज के अनुरूप बनाने के लिए उनके साथ रायशुमारी की है, पर यह लगभग तय है कि टिकट बंटवारे के बाद हर नेता और कार्यकर्ता को खुश करना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। झारखंड में टिकट बंटवारे से पूर्व भाजपा की चुनौतियों और उसके संभावित परिणामों को रेखांकित करती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More