स्वच्छ भारत मिशन में लोकतंत्र की झलक: पीएम नरेंद्र मोदी
Author: azad sipahi desk
मुंबई के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश
ओडिशाः देवगढ़ जिले के चटियाराघाटा गांव में तेंदुए की खाल के साथ छह गिरफ्तार
नई दिल्ली: पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल पर हमले के लिए आतंकवादियों का विशेष दस्ता तैयार कर रहा है। खुफिया संस्थानों के सूत्रों ने बताया कि जैश जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का बदला लेने के लिए बड़ा हमला करवाना चाहता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक मेजर इस ‘सनसनीखेज हमले’ की तैयारी में जैश की मदद कर रहा है। एक विदेशी खुफिया एजेंसी को जैश के पाकिस्तानी आतंकवादी शमशेर वाणी और उसके आका के बीच हुई लिखित बातचीत का पता लगा। उसी विदेशी एजेंसी ने यह जानकारी…
इस्लामाबाद। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर, पीओके समेत कई शहरों में मंगलवार को जोरदार भूकंप आया। भूकंप की वजह से पीओके के मीरपुर में एक इमारत गिर गयी। इसमें चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 76 से ज्यादा लोग घायल हो गये। भूकंप तीसरे पहर 4.32 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गयी। जियो न्यूज के अनुसार पीओके और इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई शहरों में जोरदार भूंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान पीओके के मीरपुर में हुआ। यहां एक…
जोहार जन आशीर्वाद योजना का पहला चरण पूरा, रघुवर ने नापी संथाल की 18 सीटें
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सांसद संजय सेठ ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम चरण की सफलता पर संथाल परगना की जनता का आभार व्यक्त किया है। संजय सेठ इस यात्रा के संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति जनता ने जिस उत्साह और स्नेह का प्रदर्शन किया, वह अद्भुत था। सांसद इस यात्रा में एक बार भी मंच पर नजर नहीं आये, बल्कि पूरी टीम के साथ एक कार्यकर्ता की तरह व्यवस्था की कमान संभाले रहे और सफल बनाने में जुटे रहे। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, प्रदेश मीडिया संपर्क संयोजक सतीश…
देवघर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जनता जनार्दन को अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा देने के लिए निकली जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को अपार स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। यह अभूतपूर्व है। यह भीड़ दिखाती है कि वर्षों से विकास की बाट जोह रही जनता तक अब विकास की किरण पहुंचने लगी है। लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर राज्य सरकार काम कर रही है। इसी का नतीजा है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंच…
नयी दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म जगत में देश का सबसे बड़ा पुरस्कार ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है। बिग बी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिये जाने की घोषणा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को ट्वीट कर की। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, महानायक अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया और सबको प्रेरणा दी है, को दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।’ प्रकाश जावड़ेकर के इस ट्वीट के बाद…
मुस्लिमों को दिया नारा-उठो, जागो और बदलो
दृश्य सिर्फ दृश्य नहीं होते। कई बार वे बदलाव की बयार को समझने का औजार भी होते हैं। और इसे देखने-परखने और समझनेवाला सुदेश जैसा शख्स हो, तो फिर समझने में कोई चूक रह गयी हो, इसकी संभावना बेहद कम होती है। चंदनकियारी के दौरे पर गये सुदेश महतो ने स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण कर जैसे क्षेत्र की जनता का हृदय स्पर्श कर लिया। इस पूरी यात्रा में सुदेश के चेहरे पर मौसम की तरह कई रंग आये और गये और अंत में छा गयी वह मुस्कान, जिसमें उन्हें चंदनकियारी के विधायक रहे और पार्टी उपाध्यक्ष उमाकांत रजक का भविष्य बदलता दिख रहा था। चंदनकियारी के राजनीतिक हालात पर नजर डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।