Author: azad sipahi desk

धनबाद. 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान मंगलवार को 7वें दिन भी शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह लोगों की आवाजाही आम दिनों की तरह ही दिखी। सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा रहा। लोग भीड़ में खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ क्षेत्र में लोगों ने मोहल्लों में भी बांस, बल्ली व झाड़ी लगाकर बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है। इधर, पुलिस की सख्ती के बाद मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। बोकारो व गिरिडीह में भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आए।

Read More

सिंगापुर: एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेल कीमतों के 18 साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, कीमतों में तेज सुधार देखने को मिला। इस सुधार के पीछे खास वजह तेल की कीमतों में स्थिरता को लेकर अमेरिका और रूस के बीच बातचीत को माना जा रहा है। कारोबारियों ने बताया कि कोरोनावायरस महामारी के चलते बढ़ती आशंकाओं के बीच निवेशकों ने पॉलिसीमेकर्स के कदम पर भरोसा किया। अमेरिकी मानक वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट(WTI) 7.3 पर्सेंट उछलकर 21.5 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3.3 पर्सेंट की तेजी के साथ 23.5 डॉलर प्रति बैरल पर था।…

Read More

नोएडा की एक निमार्णाधीन साइट पर 5 साल से काम कर रही एक गर्भवती महिला और उसका पति पैदल चलकर अपने गांव जाने के लिए निकले। जालौन जिले के राठ क्षेत्र में बसे अपने गांव औंता तक पहुंचने के लिए उन्होंने 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय की। आठ महीने की गर्भवती 25 वर्षीय अंजू देवी दो दिनों और दो रातों में यह दूरी तय करके रविवार रात अपने गांव पहुंची। रथ नाम की जगह तक पहुंचने के बाद अंजू और उनके 28 वर्षीय पति अशोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ। डॉक्टरों ने उनकी…

Read More

कनिका कपूर का कुल चार टेस्ट हो चुके हैं और चारों बार वो पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। ऐसे में वो इस वक्त काफी ज्यादा चिंता में है। कनिका कपूर का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है। वहीं आपको बता दें कि कनिका कपूर को बीते दिन पांचवा टेस्ट किया गया है तो अब उनको लेकर एक राहत की खबर सामने आ रही है। जब कनिका कपूर को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया तो उनका लाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चल रहा है। बीते दिन ही कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट…

Read More

राज्य में अबतक कुल 274 कोरोना संदिग्धों के सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 266 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 8 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी बढऩे के बाद अब जांच किये जाने वाले सैैंपलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सर्विलांस टीम के अनुसार मंगलवार को और भी ज्यादा संख्या में कोरोना जांच के सैैंपल आ सकते हैैं। रिम्स में कोरोना की सैंपल की संख्या लगातार बढ़ रही है। रांची समेत राज्य के दूसरे जिलों से भी सैंपल लेकर रिम्स जांच के लिए आ रहे हैं। सभी की जांच कर…

Read More