खबर विशेष में आज हम बात कर रहे हैं झाविमो के अंदर मचे बवंडर की। वर्तमान राजनीति में सब मुमकिन है, जो सबसे अधिक चुनावी मौसम में ही खुल कर नजर आता है। इसमें अवसरवादी दल-बदल, जोड़-तोड़, गेटिंग-सेटिंग और डील का राजनीतिक दांव चुनावी रणनीति का कारगर नुस्खा बना लिया गया है। कुर्सी गणित के तहत स्थापित राजनीतिक दल कब किसे अपना नेता बना कर खड़ा कर देंगे, कहा नहीं जा सकता। इस होड़ में वामपंथी दलों को छोड़ कर कोई भी सत्ताधारी दल या उसका नेता पीछे नहीं रहना चाहता। मजेदार बात है कि सारा खेल विकास और देशहित के नाम पर होता है और सबसे शातिर खिलाड़ी ही सबसे अधिक लोकतांत्रिक आदर्श और मूल्यों की दुहाई देते हुए नजर आता है। झारखंड प्रदेश भी अवसरवादी जोड़-तोड़ की राजनीति का दांव खेलने का कुख्यात अखाड़ा रहा है। अभी-अभी संपन्न हुए लोकसभा से पहले भी यह देखा गया। झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है और एक बार फिर दलों के अंदर भगदड़ मचना तय है। एक बार फिर सबसे बड़ी टूट का संकेत बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा में मिल रहा है। जिस तरह से झाविमो में अभी शांति व्याप्त है, वह किसी बड़े तूफान का संकेत दे रही है। क्या चल रहा है झाविमो में इस पर प्रकाश डाल रहे हैं ज्ञान रंजन।
Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली: असम के 33 जिलों में से 30 बाढ़ की चपेट में हैं। सूबे के 4157 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं।15 लोग अपनी जान बाढ़ और लैंडस्लाइड में गंवा चुके हैं।ब्रह्मपुत्र की लहरों के कहर से बचने के लिए इंसान और जानवर दोनों सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क का 90 फीसदी हिस्सा डूब चुका है। बाढ़ से अब तक 42 लाख 86 हजार लोग प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है और असम के बाकी बच्चे हिस्सों को अपनी चपेट में ले रहा है। काजीरंगा नेशनल पार्क…
नई दिल्ली : आर्थिक तंगी से गुजर रहे पाकिस्तान ने करीब 5 महीने तक अपना एयरस्पेस बंद रखने के बाद आज उसे सभी एयरलाइंस के लिए पूरी तरह से खोलने का ऐलान कर दिया। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर रखा था। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने कहा था कि वह तबतक अपना एयरस्पेस नहीं खोलेगा जबतक भारत अग्रिम पोस्ट से अपने लड़ाकू विमानों को हटा नहीं लेता है। पाकिस्तान के यू-टर्न के पीछे माना जा रहा है कि एयरस्पेस के बंद होने से पाकिस्तान को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा था।…
Patna: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई रितिक रोशन स्टारर फिल्म ‘सुपर 30’ को बिहार सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। ऐसे में अब बिहार के लोग सस्ती टिकट दरों पर यह फिल्म सिनेमाघरों में देख सकेंगे। बता दें, यह फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर बेस्ड है जिन्होंने बिहार में आईआईटी-जेईई के स्टूडेंट्स को मुफ्त में शिक्षा दी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुपर 30 के टैक्स फ्री होने की जानकारी दी। इसके बाद खुद आनंद ने ट्विटर पर लिखा, ‘सुपर 30 को टैक्स फ्री करने के लिए सीएम नीतीश कुमार जी और डेप्युटी सीएम…
नई दिल्ली : समूचे देशवासी सोमवार तड़के 2:51 बजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तभी करीब एक घंटे पहले चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग टलने की खबर आई। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) ने प्रक्षेपण को तकनीकी खामी की वजह से टालने का फैसला किया। लॉन्चिंग देखने आए लोगों को इससे भले ही निराशा हाथ लगी हो पर सक्रियता और सही समय पर फैसला लेने के लिए इसरो की जमकर तारीफ हो रही है। इसरो ने अपने ‘बाहुबली’ रॉकेट में तकनीकी खामी का पता सोमवार तड़के प्रक्षेपण से एक घंटा पहले लगा लिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने…
लाहौर : लाहौर के आतंक रोधी अदालत (एटीसी) ने 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) चीफ हाफिज और तीन अन्य को अग्रिम जमानत दे दी। यह छूट मदरसे के लिए अवैध जमीन का इस्तेमाल करने के मामले में मिली है। एटीसी ने हाफिज सईद, हाफिज मसूद, आमीर हमजा और मलिक जफर को 31 अगस्त तक गिरफ्तारी से छूट दे दी है। उन्होंने 50,000 रुपये (पाकिस्तानी करंसी) के मुचलके पर जमानत दी गई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने दलील दी कि जेयूडी किसी अवैध जमीन का इस्तेमाल नहीं कर रहा…