Author: azad sipahi desk

New Delhi: पैरिस भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने गुरुवार को फ्रांस में जल्द भारत आने वाले लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। उड़ान के बाद एयर मार्शल भदौरिया ने कहा कि राफेल विमान भारत के लिए रणनीतिक तौर पर बेहद अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक बार इस विमान के वायुसेना में शामिल होते ही राफेल और सुखोई की जोड़ी किसी तनाव के समय दुश्मन को परेशान करने के लिए काफी होगी। एयर मार्शल भदौरिया ने उड़ान के बाद कहा, ‘राफेल में उड़ान भरना काफी सुखद अनुभव था। यहां से हमें काफी…

Read More

नई दिल्ली : मॉनसून में भी जुलाई लगभग सूखी जा रही है। दिल्ली में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अब मॉनसून के ब्रेक लेने से तापमान फिर से करीब 40 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान 40 से अधिक रहने की संभावना है। 15 जुलाई से हल्की बूंदाबांदी शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को तापमान 39.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री पर पहुंच गया है जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। उमस भी 67 पर्सेंट तक बनी रही। पूरे…

Read More

पेशावर : अफगानिस्तान में साल 2001 में अमेरिका के नेतृत्व में हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय फोर्स से लड़ने के लिए पड़ोसी देश गए पाकिस्तान के कट्टरपंथी धर्मगुरू मौलाना सूफी मोहम्मद (94) की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सूफी ने पाकिस्तान के पेशावर शहर में गुरुवार को आखिरी सांसें लीं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 2009 में अफगानिस्तान से लौटने के बाद सूफी को गिरफ्तार कर लिया था और कई आरोपों में सजा सुनाई गई थी। स्वास्थ्य कारणों से पिछले साल सूफी को रिहा किया गया था।

Read More

बर्मिंगम: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद कहा कि उनकी टीम इस मौके का पूरा फायदा उठाकर वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहती है। मॉर्गन ने जीत के बाद कहा, ‘बहुत खुश हूं। हम प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने इतना समर्थन किया। एजबेस्टन में हमने भारत को हराया था और हम उसी आत्मविश्वास के साथ यहां आए थे।’ रविवार को होने वाले फाइनल के बारे में मॉर्गन ने कहा, ‘पिछले वर्ल्ड कप फाइनल में जब टीम पहुंची थी तो मैं 6 साल का था। मुझे इतना ज्यादा…

Read More

कोलकाता : नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने और लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन से परेशान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सभी विधायकों से कहा कि वे और विनम्र होकर जनता से मिलें और अपनी पिछली गलतियों के लिए उनसे माफी मांगें। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने दिन में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद यह पहली बैठक थी। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में बनर्जी ने विश्वास जताया कि 2021 विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से…

Read More

आज खबर विशेष में हम बताने जा रहे हैं झारखंड के सबसे बाहुबली और चर्चित परिवार में दो भाइयों के बीच छिड़ी जंग की। आज सिंह मेंशन में मौजूद दो भाई और सूर्यदेव सिंह के वंशज झरिया विधायक संजीव सिंह और उनके छोटे भाई सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह आमने-सामने हो गये हैं। दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ चुका है कि कभी भी खूनखराबा हो सकता है। दोनों भाइयों के तनाव पर सिर्फ परिवार ही नहीं, राजनीतिक दलों और पूरे कोयलांचल की नजरें भी गड़ी हैं। कहा जा रहा है कि एक ग्रुप की नजरें खास तौर पर सिंह मेंशन पर गड़ी हैं, जो इस परिवार को मटियामेट कराने पर तुला है। दोनों भाइयों के बीच अब विवाद इतना बढ़ चुका है कि किसी भी दिन उनके समर्थकों के बीच गोली बारी की खबरें आ सकती हैं। पेश है आजाद सिपाही की एक रिपोर्ट।

Read More

लातेहार. मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट गांव में गुरुवार सुबह दो बच्चों का सिर कटा शव बरामद किया गया। शव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उधर, बच्चे के परिजनों का आरोप है कि अंधविश्वास के चलते बच्चे की बलि दी गई है। मृत बच्चों की पहचान 10 वर्षीय निर्मल उरांव और 6 वर्षीय शीला कुमारी के रूप में हुई है।…

Read More