Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली : देश में 5जी पर उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता करने वाले प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने 5जी ट्रायल में चीनी कंपनी हुवावे की भागीदारी का विरोध किया है। अधिकारी ने चीनी कंपनी को लेकर सुरक्षा संबंधी कारणों का हवाला देते हुए यह विरोध जताया है। हुवावे के चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और सरकार से बेहद नजदीकी संबंध होने की खबरें सामने आई हैं। 5जी पर उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता करने वाले प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने कहा, ‘भारत को चीनी वेंडर्स को छोड़कर अन्य तमाम कंपनियों के साथ 5जी ट्रायल तत्काल शुरू कर देना चाहिए।’…

Read More

London: युवा बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो के करियर के पहले शतक के बाद विषम परिस्थितियों में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से श्रीलंका ने निकोलस पूरन के शतक पर पानी फेरते हुए विश्व कप लीग मैच में सोमवार को यहां वेस्ट इंडीज को 23 रन से हरा दिया। श्रीलंका के 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम निकोलस पूरन (118) के करियर के पहले शतक और फैबियान एलन (51) के साथ उनकी 7वें विकेट की 83 की साझेदारी के बावजूद 9 विकेट 315 रन ही बना सकी। अविष्का फर्नांडो को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ…

Read More

रांची। झारखंड के विधायकों का विवादों से गहरा नाता रहा है। खासकर यौन शोषण के आरोप न पर खूब लगते रहे हैं। झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव अभी यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। देवघर की पुलिस उन्हें गोड्डा से रांची तक वारंट लेकर तलाश रही है। लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आये हैं। वैसे, झारखंड में अब तक आधा दर्जन माननीयों पर यौन उत्पीड़न का सीधा आरोप लग चुका है। इतना ही नहीं, एक दर्जन से अधिक नेताओं की चर्चा भी राजनीतिक गलियारे में खूब धूम मचायी, लेकिन यह पब्लिक डोमेन में नहीं आ पाया। झारखंड गठन के बाद से खादी पर दाग लगने की शुरुआत हुई। वैद्यनाथ राम, सत्यानंद झा बाटुल, शिवपूजन मेहता और ढुल्लू महतो भी इन आरोपों को झेल चुके हैं। यहां की राजनीति के लिए यह कोई नयी बात नहीं है। आरोप और राजनीति का झारखंड में चोली-दामन का साथ है। समय-समय पर सत्ता के गलियारे में ऊंची पहुंच रखनेवाले राजनेताओं की खादी पर गंदगी के धब्बे लगते रहे हैं। आज उन्हीं राजनेताओं पर प्रकाश डाल रहे हैं दीपेश कुमार।

Read More

रांची। मिशन 2019 विधानसभा को लेकर झारखंड भाजपा ने कसरत तेज कर दी है। अबकी बार 65 पार के नारे को जमीन पर उतारने के लिए झारखंड भाजपा ने तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। संगठन के स्तर पर तमाम कील कांटे दुरुस्त किये जा रहे हैं। सोमवार को इस कड़ी में रांची में भाजपा की विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पूरी रणनीति विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार की गयी। पहले की तरह ही भाजपा ने इस बार भी विधानसभा चुनाव में सदस्यता अभियान को मूलमंत्र बनाया है। यही वजह है कि कोर कमेटी की…

Read More

एजेंसी बर्मिंगम। भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विपक्षी खिलाड़ी को नॉट आउट करार दिए जाने के बाद रिव्यू पर फैसला लेने का काम सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का नहीं हो सकता है। टीम के दूसरे खिलाड़ियों की भी इसमें भूमिका होती है। भारत और इंग्लैंड के मैच में हार्दिक पंड्या की एक गेंद जेसन रॉय के दस्ताने को छूकर धोनी के हाथों में चली गई थी। अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया। उस समय पंड्या और कोहली ने धोनी से पूछा लेकिन वो आश्वस्त नहीं थे, इसलिए रिव्यू नहीं लिया गया। बाद में रीप्ले…

Read More

एजेंसी लंदन। भारत के आॅलराउंडर विजय शंकर चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया जा सकता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं। मयंक भारत की तरफ से अभी तक वनडे मैचों में नहीं खेले हैं। हालांकि, उन्हें दो टेस्ट में मौका दिया गया था। इसमें उन्होंने दो अर्धशतक लगाये। एड़ी में परेशानी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेले: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद बताया था कि शंकर टीम में 4 नंबर के बल्लेबाज…

Read More