Author: azad sipahi desk

कार्डिफ : वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने अपने मिडल ऑर्डर की मजबूती का प्रदर्शन कर दिया है। केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी के शतकों की बदौलत भारत ने दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश को 95 रन से हराकर अपना मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की। राहुल ने 99 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 108 रन बनाए और चौथे नंबर पर अपना दावा मजबूत किया। धोनी ने 78 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। इन दोनों 5वें विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी…

Read More

पेइचिंग : चीन में पहले से ही भारी दबाव में रह रहे मुसलमानों की मुश्किल रमजान के पवित्र महीने में और बढ़ गई है। चीन के अधिकारी अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगुर समुदाय के लोगों के रोजा रखने पर भी पाबंदी लगा रहे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों को सूर्यास्त से पहले खाने और पीने के लिए मजबूर किया जाता है जो रमजान में इस्लामिक नियमों के खिलाफ है। इसके विरोध में आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें दंडित किए जाने का खतरा बना रहता है। जानें कैसे करते…

Read More

आज हम चर्चा करेंगे कि क्या लोकसभा में जिन भाजपा विधायकों ने अपनी सीट पर पार्टी प्रत्याशी को जीत नहीं दिलायी है, उनका टिकट कटेगा! यह सवाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि चुनाव पूर्व ही पार्टी ने अपने सभी विधायकों को ताकीद कर रखी थी कि यदि उनके क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की हार होगी, तो विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने पर पार्टी विचार नहीं करेगी। भाजपा के पांच विधायकों को छोड़ अन्य सभी विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को बढ़त दिलायी है। मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, स्पीकर दिनेश उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, विधायक बिमला प्रधान और शिवशंकर उरांव के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। राजमहल से भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चाईबासा से प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुआ अपने विधानसभा क्षेत्र चक्रधरपुर से भी हार गये हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा छह महीने बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने निर्देशों को अमल में लायेगी। इसको लेकर भाजपा के अंदरखाने क्या चल रहा है, इस पर प्रकाश डाल रहे हैं ज्ञान रंजन।

Read More

सरायकेला। लोकसभा चुनाव के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अहले सुबह सरायकेला जिले में सुरक्षा बलों  पर नक्सलियों ने हमला किया। इसमें करीब 26 जवान घायल हो गये। इसके बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया, हालांकि कोई शव बरामद नहीं हुआ। इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे कुचाई और खरसावां की सीमा पर रायसिंदरी जंगल में हुई। एलआरपी से लौट रहे 11 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवानों पर नक्सलियों ने बारूदी…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में संपन्न पहली कैबिनेट की बैठक में राज्य की जनता को बड़ी राहत दी गयी है। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में अब केवल 100 रुपये लगेंगे। झारखंड में अभी संपत्ति बंटवारा पर संपत्ति मूल्य का निबंधन शुल्क चार प्रतिशत और मुद्रांक शुल्क तीन प्रतिशत लिया जाता है। अब नये नियम के तहत निबंधन और मुद्रांक शुल्क 50-50 रुपये लगेंगे। यानी कुल 100 रुपया देना होगा। राजस्व एवं निबंधन विभाग के इस संशोधन प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि कैबिनेट…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता मेदिनीनगर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम-1989 एवं संशोधन नियम-2016 के तहत समिति की बैठक हुई। समहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में पलामू जिले से उत्पीड़न संबंधी आये 63 आवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत इन आवेदनों के पक्षकारों के लिए 6 लाख रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने जरूरतमंद उत्पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। इस योजना का मुख्य उद्देस्य ऐसे जरूरतमंद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अनुसूचित जाति, जनजाति परिवारों को सहायता और राहत पहुचांना है,…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता बंशीधर नगर। बंशीधर प्रखंड अंतर्गत गरबांध गांव में होने वाली घाघरा जलापूर्ति योजना एक माह से ठप होने पर गरबांध गांव के ग्रामीणों ने घाघरा खेत जलापूर्ति स्थल पर पहुंचकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मैकेनिकल इंजीनियर सहित आॅपरेटर को पांच घंटे बंधक बनाया। ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे से लेकर एक बजे तक बंधक उन्हें बनाये रखा। बंधक बनाने वाले ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग पानी के बगैर परेशान हो रहे हैं और आॅपरेटर आराम फरमा रहे हैं। आपरेटर की लापरवाही की कारण ग्रामीणों को ससमय पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य में उग्रवादी हिंसा से जुड़ी घटनाओं में मुआवजा और नौकरी के लंबित मामलों का त्वरित निबटारा कराया जायेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल ने ऐसे मामलों पर गृह विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज जन शिकायतों की समीक्षा के दौरान मंगलवार को गृह विभाग के नोडल पदाधिकारी को ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट कंपाइल कर जल्द से जल्द समर्पित करने का निर्देश दिया। वह खूंटी के सुखराम मुंडा, जिनकी हत्या 30 अक्टूबर 2011 को उग्रवादियों ने कर दी थी, की समीक्षा करते हुए यह…

Read More

मुंबई : लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में एक बार फिर भगवा फहराने की संभावना बढ़ गई है। हालिया लोकसभा चुनाव में राज्य की 226 विधानसभा सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बढ़त मिली है, जबकि विपक्षी कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ने 56 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गंठबंधन से ज्यादा वोट हासिल किया है। छह सीटों पर अन्य को बढ़त मिली है। लोकसभा के चुनाव में विधानसभाओं में मिली बढ़त से बीजेपी-शिवेसना खेमा उत्साहित है, वहीं कांग्रेस-राकांपा महागठबंधन में निराशा छाई है। कांग्रेस में अभी इस्तीफों का दौर चल रह है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-शिवसेना गंठबंधन और कांग्रेस-राकांपा ने…

Read More

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में कई अनाधिकृत कॉलोनियां हैं। यहां दर्जनों हैंडपंप हैं। गरीबी के कारण यहां रहने वाले हजारों लोग येलो-ऑरेंज पानी पीने को मजबूर हैं। भलस्वा लैंडफिल के कचरे के कारण यहां का भूजल काफी दूषित हो गया है। 1990 में यहां 3 लैंडफिल्स को मान्यता मिली थी और हाल में हुए एक सर्वे में पाया गया कि इनकी वजह से यहां का भूजल दूषित हो रहा है। भलस्वा इलाका गाजीपुर और ओखला से ज्यादा प्रदूषित है। इन तीनों जगहों पर ऑक्सीजिन डिमांड 2,82 पीपीएम से 3,300 पीपीएम है, जो पोटेबल वॉटर के…

Read More

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में BIMSTEC के राष्ट्राध्यक्षों समेत 8 देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बिम्सटेक में भारत समेत दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के वे 7 देश शामिल हैं, जो बंगाल की खाड़ी से जुड़े हुए हैं। इन देशों में भारत के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार, श्री लंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। काशी में मोदी ने बताई महाजीत की केमिस्ट्री इनके अलावा भारत ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इस साल प्रवासी भारतीय…

Read More