झारखंड में लोकसभा चुनाव का फीवर सिर चढ़कर बोल रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों के सिपहसालार चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं। हर कोई अपने-अपने क्षेत्र से जीत का दावा भी कर रहा है। सभी पार्टियां अपने विपक्षियों पर कीचड़ उछाल रही हैं और जनता को एक दूसरे की खामियां बताकर वोट को अपने पक्ष में करने की कवायद में लग चुकी हैं। इस बार सभी पार्टियों के समक्ष कई तरह की चुनौतियां हैं। एक तो विपक्ष की कड़वाहट और दूसरी ओर अपनों का ही बागी हो जाना। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी को विपक्ष से ज्यादा अपने ही…
Author: azad sipahi desk
झारखंड में भाजपा और कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में जातिगत समीकरण बिठाना क ठिन चुनौती साबित हो रहा है। खास तौर पर प्रत्याशियों के चयन में जातिगत समीकरण बैठाने में इन दोनों दलों के पसीने छूट रहे हैं। इसमें झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार और कुर्मी जाति के ठेकेदार आंख दिखा रहे हैं, तो कांग्रेस को अल्पसंख्यकों खासकर इसाई और मुसलमानों के बिदकने का भय सता रहा है। यही कारण है कि झारखंड में भाजपा राजधानी रांची सहित कोडरमा और चतरा पर अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर सकी है, तो कांग्रेस अपने…
एजेंसी श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सियासी पार्टियों की ओर से बार-बार भारत विरोधी बयान दिये जा रहे हैं। पूर्व में महबूबा मुफ्ती द्वारा भारत विरोधी स्टेटमेंट देने के बाद अब नेशनल कांफ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी देश विरोधी टिप्पणी की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 35ए के प्रावधानों को खत्म करने की चर्चा के बीच उमर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा शर्त के साथ बना था और हम राज्य में वह व्यवस्था पुन: वापस लायेंगे, जिसके तहत प्रदेश का अपना वजीर-ए-आजम और सदर-ए-रियासत हुआ करता था। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक सभा को संबोधित करते हुए उमर…
बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वैश्विक स्तर पर कीमतों में वृद्धि के बाद लगातार दूसरे महीने विमान ईंधन महंगा हुआ है।
नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सस्पेंस खत्म हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में गठबंधन से इनकार कर दिया है। दिल्ली सीएम के इस बयान के बाद राज्य में अब त्रिकोणीय मुकाबला होना तय हो गया है। बता दें कि रविवार को दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा था कि सोमवार तक आप-कांग्रेस गठबंधन पर तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा था कि इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
एजेंसी नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से देश के पांच सौ से ज्यादा क्षेत्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधे रू-ब-रू हुए। इस दौरान वह देश भर में भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद, विधायक और आम लोगों से मुखातिब रहे। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से उन्होंने देश भर के करीब एक करोड़ लोगों से संवाद किया। इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश का नागरिक टैक्स देता है। इस पर देश के गरीबों का हक होता…
आपने सुना तो होगा कि हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते है। जी हां आज हम एक ऐसी ही पार्टी की बात करने जा रहे हैं, जिसके ऊपर यह बात सटीक बैठती है। खुद को झारखंड आंदोलन की उपज बतानेवाली पार्टी आॅल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, यानी आजसू पार्टी की पहचान आम तौर पर सत्ता के नजदीक रहनेवाली पार्टी के रूप में होती है। यह कुछ हद तक सही भी है, लेकिन पिछले पांच साल में इस पार्टी ने झारखंड की राजनीति में जिस तरह अपने को मजबूत बनाकर खड़ा किया है, वह भी गौर करने लायक है।
रांची संसदीय सीट के बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार चुनाव हारने के बावजूद आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने हार नही मानी और उन्होंने अपनी राजनीतिक सोच और तजुर्बे का परिचय देते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को भी तालमेल करने और उस पर भरोसा करने पर मजबूर कर दिया। यह तालमेल भी प्रदेश स्तर पर नहीं, बल्कि देश के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक अमित शाह के साथ सीधी बातचीत के बाद हुआ।
आजसू पार्टी ने पिछले पांच साल के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हाल के दिनों में चुनावी राजनीति में उसका प्रदर्शन बेशक अच्छा नहीं रहा, लेकिन उसके नेतृत्व ने साफ कर दिया कि वह हार कर अवसादग्रस्त होनेवालों में नहीं है। आजसू ने रामगढ़ से लेकर कोडरमा, गिरिडीह और चाईबासा तक अपना एक अलग कॉरीडोर ही बना डाला है। पहली बार आजसू की शक्ति का अंदाजा तब हुआ, जब उसने बरही से लेकर बहरागोड़ा तक मानव शृंखला बना डाली। हाल में ही आजसू ने स्वाभिमान यात्रा के तहत अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और इस क्र्रम में आजसू ने जनता की आवाज को बुलंद किया। आवाज इतनी दमदार थी कि वह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के कानों तक पहुंची और उन्होंने आजसू प्रमुख युवा नेता सुदेश महतो को दिल्ली बुलाकर गिरिडीह सीट की कमान उनके हाथों में सौंप दी। इससे साफ जाहिर है कि आजसू एक विशेष वर्ग में ताकत बनकर उभरी है और गिरिडीह का यह चुनाव साबित कर देगा कि आजसू के युवा नेता सुदेश महतो की बाजुओं में कितनी ताकत है। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि यह चुनाव आजसू की राजनीति को एक नयी दिशा और मुकाम देगा और साथ ही यह न्यू झारखंड की राजनीति में लंबी लकीर खींच देगा।
आजसू पार्टी की राजनीति, उसके उतार-चढ़ाव, उसकी ताकत और बढ़ते जनाधार पर पेश है आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।
एजेंसी बिजनौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को यूपी के बिजनौर जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी विजय संकल्प जनसभा में उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर भी उन्होंने राहुल गांधी को घेरा। इस दौरान अमित शाह ने मतदाताओं से भारी संख्या में भाजपा के लिए मतदान करने की अपील की। उन्होंने राहुल गांधी के दो जगहों से चुनाव लड़ने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अमेठी में हार के डर से राहुल गांधी केरल भागे हैं।…
अनिल मिश्र खूंटी। जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। आजादी के बाद अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों में भाजपा के कड़िया मुंडा को आठ बार विजय हासिल हुई है। 1977 में वह जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार संसद पहुंचे थे। इसके बाद 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2009 और 2014 में भाजपा के टिकट पर कड़िया मुंडा लोकसभा सदस्य चुने गये। 2004 में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने उन्हें पराजित किया था। वैसे शुरुआती दौर में खूंटी झारखंड पार्टी का गढ़ हुआ करता था, जहां से मारंग गोमके के रूप…
विजयवाड़ा : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। राहुल ने इस दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये मुहैया कराने का अपना वादा दोहराया। अपने संबोधन के दौरान राहुल ने राज्य के लोगों से वादा किया कि दिल्ली की सत्ता में आते ही उनकी सरकार आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी। बता दें कि टीडीपी अध्यक्ष और राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू इसी मुद्दे पर एनडीए से अलग हो गए थे। 72 हजार रुपये…
पेशावर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में लोगों ने शनिवार को होली मनाई। संयोग से शनिवार से ही बसंत ऋतु की शुरुआत भी हुई। औकाफ, हज, धार्मिक एवं अल्पसंख्यक मामलों के विभाग ने इस होली उत्सव की मेजबानी की। अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के करीब 600 लोग निश्तार सभागार पहुंचे और रंगों के त्योहार का जश्न मनाया। दिन भर चले जश्न में हिंदू समुदाय ने आरती की और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पंजाबी पोशाक पहने युवाओं ने भांगड़ा नृत्य किया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिशाम इनाम उल्लाह खान ने कहा कि हिंदू समुदाय ने पूरे उत्साह के…