Author: azad sipahi desk

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में कथित नक्सलियों के खिलाफ शुरू की गयी धन शोधन जांच के सिलसिले में 2.89 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक बयान के मुताबिक कुर्क की गयी संपत्तियों में बिनोद कुमार गंझू, प्रदीप राम जैसे माओवादियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद चल एवं अचल संपत्ति शामिल हैं। धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत इडी ने संपत्तियों को अस्थायी तौर पर कुर्क करने का आदेश दिया था। बयान में कहा गया है कि अचल संपत्तियां झारखंड के हजारीबाग जिले में…

Read More

नई दिल्ली: चीन से मिलने वाली सैन्य चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में विजयनगर एएलजी (अडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड) को सेना के विमानों के लिए बुधवार को दोबारा खोल दिया। उधर, आर्मी ने बुधवार को ही पूर्वी लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सैन्य अभ्यास किया। चुसुल में हुए इस सैन्य अभ्यास में टैंक, आर्टिलरी गन्स, ड्रोन्स, हेलिकॉप्टर्स और सैन्य टुकड़ियों ने भाग लिया। साथ ही, वायुसेना ने विमानों से जावनों की पैरा-ड्रॉपिंग भी की। इसे चंगथंग प्रहार का नाम दिया गया। चंगथंग पश्चिमी और उत्तरी तिब्बत में एक पठार का…

Read More

जामताड़ा। जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो मिलकर झारखंड को लूटने का प्लान बना रहे हैं। कहा कि संथाल परगना ने तीन-तीन मुख्यमंत्री दिये, लेकिन किसी ने भी यहां के बारे में नहीं सोचा। यहां की भाषा को मान्यता तक नहीं दिलायी और न ही यहां की संस्कृति को बढ़ाने और संवारने का काम किया। हर सेक्टर में झारखंड टॉप राज्यों में शामिल काली मंदिर मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने हमें आशीर्वाद दिया और राज्य में पहली बार…

Read More

रांची। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में रांची पहुंचे। अनुच्छेद 370 और 35 ए पर आयोजित एक कार्यक्रम को में छात्रों और बुद्धिजीवियों की भारी मौजूदगी के बीच कानून मंत्री तथ्यात्मक रूप से मोदी सरकार के इस साहसिक फैसले से सबको अवगत करा रहे थे। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। कानून मंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त करने के फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि केंद्र…

Read More

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2022 तक झारखंड पावर हब बनेगा। इसकी पूरी तैयारी राज्य सरकार कर रही है। झारखंड में वैल्यू ऐडेड प्लांट लगाये जायेंगे। राज्य में अडानी ग्रुप पावर प्लांट स्थापित हो रहा है। झारखंड आने वाले समय में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढेÞ चार वर्षों में प्रत्येक सेक्टर में सकारात्मक सोच और प्रभावकारी नीतियां बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। पहले झारखंड से बड़े पैमाने में पलायन होता था, उस पर हमारे कार्यकाल में रोक लगी है। मोमेंटम झारखंड के…

Read More

रांची। किसी मंजिल को पाना है, तो समय से उसकी तैयारी भी शुरू होनी चाहिए। 12 अक्तूबर के आसपास झारखंड में चुनावी रणभेरी बजनेवाली है। इस संभावना को देखते हुए झारखंड के तमाम राजनीतिक दल भी चुनावी अखाड़े में कूद गये हैं। भाजपा तो मंजिल पाने के मंत्र को पहले से ही समझ चुकी है। विभिन्न प्रयोजनों के माध्यम से वह इसमें जुटी है। इधर, कांग्रेस, झामुमो, आजसू, झाविमो समेत तमाम छोटे-बड़े दल भी आचार संहिता की घोषणा से पहले ज्यादा से ज्यादा यात्रा, सभा, कार्यक्रम कर लेना चाहते हैं। इसलिए भी कि आचार संहिता के बाद कार्यक्रमों पर चुनाव…

Read More

रांची. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को झारखंड के जामताड़ा पहुंचे। यहां जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान शाह ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद-370 पर हमारा मत 1950 से क्लियर था कि यह देश के लिए घातक है। मोदी सरकार ने इसे हटाया। शाह ने कहा अब मैं राहुल गांधी से कहता हूं कि जब वह हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में जनता से वोट मांगने जाएं तो अनुच्छेद 370 पर अपना पक्ष जरूर रखें। हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो राहुल…

Read More