Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली। गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गैर-गुजरातियों पर कथित तौर पर हमला करने के मामलों में गुजरात के विभिन्न भागों से पुलिस ने अब तक 342 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में गैर-गुजरातियों, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने आज गुजरात बंद भी बुलाया है। गत 28 सितम्बर को एक बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए बिहार के एक निवासी को गिरफ्तार…

Read More

दिल्ली : वायुसेना आज अपना 86वां एयरफोर्स डे मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर वायु सेना का कार्यक्रम हो रहा है। एयरफोर्स के जवानों ने आज दुनिया को जमीन से आसमान तक अपनी ताकत दिखाई। हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में वायुसेना दिवस के समारोह में पूर्व क्रिकेटर व ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे। समारोह में वायुसेना, थल सेना और जल सेना के प्रमुख बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। परेड में 44 अधिकारी और 258 वायुसेना के जवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में आकाशगंगा टीम के पैरा…

Read More

दिल्ली : आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 73.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह…

Read More

रांची। मिशन 2019 को लेकर भाजपा रेस हो चुकी है। इसी कड़ी में आगामी चुनाव को लेकर रविवार को सीएम रघुवर दास ने अपने आवास पर पार्टी नेताओं संग मंथन किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने चलें बूथ की ओर का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। चुनाव अब सिर पर है, सभी सक्रिय हो जायें। बूथ मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 15 दिनों के अंदर सभी बूथों के सदस्यों का फोटो पहचान पत्र बनाने का काम पूरा करें। बैठक में झारखंड भाजपा के लोकसभा और विधानसभा संयोजकों के साथ-साथ सभी जिला अध्यक्ष…

Read More

रांची। झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को विधानसभा सभागार में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांगठनिक और राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो झारखंड और आरक्षण विरोधियों का पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य सरकार द्वारा शहीद निर्मल महतो के हत्यारे को छोड़े जाने की घोर निंदा करती है। झामुमो दूसरे राज्य के खतियान के आधार पर झारखंड में जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्णय का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रांची में आरएसएस…

Read More

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के नौकरी छोड़कर आतंकवादियों के साथ जाने की घटनाओं ने डिपार्टमेंट की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 3 साल में 12 पुलिसकर्मी करीब 30 हथियारों के साथ भाग चुके हैं। हाल में स्पेशल पुलिस अधिकारी आदिल बशीर के भागने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए एक आंतरिक रिपोर्ट तैयार की है। बशीर दक्षिणी कश्मीर की वाची विधानसभा से पीडीपी विधायक एजाज मीर के आधिकारिक आवास से 8 हथियार लेकर भागा था, जिसमें 7 एके47 राइफलें और एक पिस्टल थी। पुलिस के मुताबिक करीब 12 पुलिसकर्मी और 2 सैन्यकर्मी…

Read More

वॉशिंगटनः यौन शोषण के तमाम आरोपों के बीच सीनेट से नियुक्ति की पुष्टि होने के कुछ ही घंटे बाद ब्रेट कावानाह ने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। सीनेट की सुनवाई और कावानाह के शपथ ग्रहण के दौरान बड़ी संख्या में लोग कैपिटोल हिल पर प्रदर्शन करते रहे। 53 वर्षीय कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट में 50-48 मतों से हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादित उम्मीदवार कावानाह की नियुक्ति की पुष्टि को नवंबर में होने वाले मध्यवधि चुनाव से पहले रिपब्लिकन के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है। गौरतलब है कि 1881 के…

Read More