Author: azad sipahi desk

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में ट्रेकिंग के लिए गए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी) के 35 छात्र लापता हो गए हैं। इलाके में बारिश और भारी बर्फबारी की वजह से मौसम खराब है। बताया जा रहा है कि यहां पर ट्रेकिंग के लिए आए कुल 45 लोग लापता हैं। एक लापता छात्र अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह का कहना है कि ग्रुप के लोग हम्पटा पास पर ट्रेकिंग के लिए गए थे और वहां से वे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली लौटने वाले थे। हालांकि अब तक उनका ग्रुप के किसी सदस्य से संपर्क नहीं हो सका है।…

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च होने के 24 घंटे से भी कम वक्त के अंदर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत एक हजार से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इनमें अधिकांश लाभान्वित छत्तीसगढ़ और उसके बाद हरियाणा, झारखंड, असम और मध्य प्रदेश से हैं। पीएम मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में इसके उद्घाटन के दौरान खुद अपने हाथों से पांच गोल्ड कार्ड लाभान्वितों को सौंपे। इसके तुरंत बाद जमशेदपुर के पश्चिमी सिंहभूम सदर अस्पताल में 22 साल की पूनम महतो ने एक बच्ची को जन्म दिया। वह इस…

Read More

मेरठ : कहते कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं होता। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाली आकांक्षा गुप्ता ने। दो बच्चों की मां आकांक्षा ने शादी के 18 साल बाद न सिर्फ पढ़ाई की, बल्कि सीसीएस यूनिवर्सिटी की टॉपर भी बनीं। सोमवार को यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कुलाधिपति मेडल से सम्मानित किया। जिले के शास्त्री नगर की रहने वाली आकांक्षा की शादी साल 2000 में अजीत सिंह से हुई थी। उस समय आकांक्षा बीए की डिग्री ही हासिल…

Read More

नासा ने बनाया एक स्पेशल तकिया: इस तकिए की और कई सारी खासियत हैं जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। ये तकिया ना सिर्फ नींद लाने में मदद करेगा बल्कि ये गर्मी के मौसम में आप पसीना भी सोखेगा। नासा ने फिलहाल ये तकिया अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया है लेकिन अगर ये सफल हुआ तो कुछ ही सालों में आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

Read More

नई दिल्ली: सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान में सेना और ISI सरकार के अधीन नहीं आती तब तक बॉर्डर पर हालात नहीं सुधरेंगे। इतना ही नहीं बिपिन रावत ने ये भी कहा कि जिस तरह के हालात चल रहे हैं उनको देखते हुए आतंकवादियों के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की ज़रूरत है। घाटी में लगातार पुलिसकर्मियों को आतंकवादियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस को टारगेट किया जाना आतंकियों की निराशा…

Read More