Author: azad sipahi desk

राजकोट: भारत की पहली पारी के 649 रनों के जवाब में विंडीज की पहली पारी 181 पर ढेर हो गई। भारत के पाश अब भी 468 रनों की विशाल बढ़त है। भारतीय गेंदबाजों ने मैच में एकतरफा प्रदर्शन किया और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने विंडीज के दोनों ओपनरों कार्लाेस ब्रेथवेट(2) और कीरन पावेल(1) के विकेट दिला दिये। बाकी विकेट भी सस्ते में गिरते रहे और शाई होप(10) को रविचंद्रन अश्विन ने बोल्ड कर तीसरा विकेट निकाला। अपना पहला टेस्ट शतक जमाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शिमरोन हेत्माएर(10) को और सुनील एंब्रिस(12) को आउट किया जबकि विकेटकीपर शेन डाउरिच…

Read More

मुंबई: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ तीसरा हफ्ता खत्म होने वाला है। वहीं अब शो में धीरे- धीरे सब कंटेस्टेंट के असली चेहरे सामने आ रहे हैं। कल बिग बाॅस में सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट श्रीसंत फिर भड़कते नजर आए। बात जब कालकोठरी की सजा के लिए किसी का नाम देने की आई तो घर के भीतर मौजूद सदस्यों की वोटिंग के आधार पर श्रीसंत को भी बिग बॉस ने जेल की सजा सुनाई। श्रीसंत के लिए यह पहली बार था कि वह कालकोठरी में पहुंचे थे। उन्होंने कालकोठरी के बाहर मौजूद सदस्यों से बहस के दौरान अपना माइक निकाल कर…

Read More

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने छोटा शकील के गुर्गे और कुख्यात गैंगस्टर मुदस्सर हुसैन सैयद उर्फ मुन्ना जिंगाड़ा (50) की कस्टडी के लिए थाइलैंड की एक अदालत में अपील की है। पाकिस्तान का दावा है कि यह पाकिस्तानी नागरिक है। यही अदालत पहले भारत के पक्ष में अपना फैसला सुना चुकी है और गैंगस्टर को भारत को प्रत्यर्पित करने का आदेश दे चुकी है। घटना के बाद जिंगाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 2012 में सजा पूरी करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच उसकी नागरिकता को लेकर जंग जारी…

Read More

दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को तेल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती कर आम जनता को थोड़ी राहत तो जरुर दी, लेकिन शनिवार से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरु हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 81.68 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 73.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के…

Read More

रामगढ़। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रामगढ़ जिला को राज्य का ऐसा पहला जिला घोषित किया, जिसके सभी 305 गांवों में बिजली उपलब्ध हो गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के बिना विकास अधूरा है। पूर्व में बिजली की आधारभूत संरचना एवं बिजली संचरण लाइन पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण पूरे राज्य में बिजली की आंख  मिचौली हो रही है। राज्य में कुल 118 ग्रिड सब स्टेशन की जरूरत के विरुद्ध मात्र 38 ग्रिड सब स्टेशन हंै। इनके कारण संचरण की खामियां मौजूद हैं। अभी 80 ग्रिड स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है, जिसकी हर माह…

Read More