Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर 2.50 रुपये की कटौती के बाद बीजेपी एवं केंद्र शासित 14 राज्यों ने भी 2.50 रुपये की कमी कर दी है। इस तरह से कई राज्यों में 5 रुपये की राहत पेट्रोल और डीजल पर ग्राहकों को मिल रही है। हालांकि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से वैट में कटौती न किए जाने के चलते राजधानी में लोगों को सिर्फ 2.50 रुपये की राहत मिली है। इसके चलते दिल्ली से सटे यूपी के शहरों गाजियाबाद और नोएडा में उससे सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है।…
