Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है कि नियमित कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से क्यों आराम दिया गया था। विराट की जगह एशिया कप में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी और बांग्लादेश को फाइनल में 3 विकेट से हराकर 7वीं बार खिताब अपने नाम किया। रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘विराट को इस आराम की जरूरत थी। वह ताकत में बैल के बराबर हैं, आप उन्हें मैदान से बाहर नहीं भेज सकते हैं। विराट यदि खेलते हैं तो मैच का रोमांच अलग ही होता…
अब तो हेयर कलर एक फैशन स्टेट्स बन चुका है। आजकल के युवा अपनी लुक्स को लेकर किसी भी तरह के एक्सपेरीमेंट से नहीं डरते। सबसे बड़ा कंफ्यूजन तो उन्हें इस बात को लेकर होता है कि बालों के लिए कौन-सा कलर परफेक्ट रहेगा। बाजार में अनेक प्रकार के हेयर कलर मौजूद हैं, बस जरूरत है सही पहचान की। केवल बालों को कलर कर लेना ही फैशन नहीं है बल्कि उससे भी ज्यादा जरूरी है कि वह हेयर कलर आपके चेहरे से मेल भी खाना चाहिए। स्किन के अनुसार हो हेयर कलर 1. येलो स्किन टोन यदि आपकी स्किन हल्के…
नई दिल्लीः भारतीय किसान क्रांति यात्रा के तहत हजारों किसान दिल्ली कूच कर गए हैं। हालांकि किसानों को दिल्ली में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी गई है लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की जिद्द पर अड़े हैं। किसानों के रोष को देखते हुए दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर दिया गया है और सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली में धारा-144 भी लागू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि किसान कर्जमाफी और बिजली बिल के दाम कम करने जैसी मांगों को लेकर भारतीय किसान क्रांति यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा 23 सितंबर को…
नई दिल्लीः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 150वीं जयंती है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राजघाट के अलावा मोदी विजय घाट भी गए और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 2 अक्तूबर को जयंती होती है। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश के कई हिस्सों में आज…
जकार्ताः इंडोनेशिया के सुंबा द्वीप के दक्षिणी तट पर मंगलवार सुबह में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप का केन्द्र सुंबा से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर जमीन से 10 किलोमीटर की नीचे गहराई में केंद्रित था। सुंबा द्वीप में करीब 750,000 लोग रहते हैं। सुबा सुलावेसी द्वीप के 1,600 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। सुलावेसी में शुक्रवार को भूकंप और सूनामी आने से 800 से अधिक लोग मारे गए। मरने वालों का आंकड़ा 832 तक पहुंचा इंडोनेशिया में आए भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आने से…
मुंबई: कांग्रेस ने पार्टी के दिग्गज नेता रहे दिवंगत सुनील की दत्त की बेटी प्रिया दत्त को पार्टी के सचिव पद से हटा दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस में प्रिया की निष्क्रियता से आलाकमान उनसे नाराज था। कहा जा रहा है कि मुंबई के उत्तर-मध्य सीट से 2019 में लोकसभा चुनाव में प्रिया की जगह अब अभिनेत्री नगमा को लड़ाया जा सकता है। नगमा उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और कर्नाटक में कई रोड शो कर चुकी हैं। उत्तर पश्चिमी सीट से भी लड़ सकती हैं नगमा एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने बताया कि नगमा को उत्तर…
