Author: azad sipahi desk

अहमदाबाद : गुजरात के गिर में एक के बाद कई शेरों की मौत ने वन प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शेरों के लिए मशहूर गिर अभयारण्य में 20 सितंबर से अबतक कई शेरों की मौत हो गई है। सोमवार को वन विभाग ने जसाधर ऐनमल केयर सेंटर में 11 और शेरों की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही अबतक कुल 21 शेरों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि शेरों की मौत के पीछे एक खतरनाक वायरस है। इस वायरस के कारण तंजानिया में 1994 में 1000 शेरों की मौत हो गई थी। गिर…

Read More

रांची/कोलकाता। कोलकाता में संपन्न पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम न्यू झारखंड बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसके लिए हर क्षेत्र में तेजी के साथ काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन वर्षों के भीतर झारखंड विकास वृद्धि दर में देश में दूसरे स्थान पर है। झारखंड से विकास वृद्धि दर में सिर्फ गुजरात आगे है। पिछले साढ़े तीन साल में सरकार ने यह निश्चय कर रखा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचे। कहा कि राज्य में मार्च 2015 तक…

Read More

नई दिल्ली: भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 2 अक्टूबर 1869 को पैदा हुए और उनके कार्यों और विचारों ने आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया गया ‘जय जवान जय किसान’ का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है। देश दुनिया के इतिहास में 2 अक्टूबर की तारीख…

Read More

रांची। हातमा बस्ती में जहरीली शराब से हुई मौत पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह सरकार से आग्रह करेंगी कि राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने के बारे में सोचे। उन्होंने लोगों से शराब का सेवन नहीं करने की अपील की और कहा कि खाने-पीने की बहुत सारी चीजें हैं। बता दें कि हातमा बस्ती में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गयी थी। मृतकों में एक सीएम हाउस में काम करनेवाला सफाईकर्मी भी था। जानकारी के मुताबिक बस्ती में करमा मिलन समारोह के लिए देसी शराब लायी गयी थी। उसको पीने के बाद शनिवार…

Read More

रांची। कोलकाता में संपन्न 23 वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मसानजोर डैम का मामला उठाया। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। तय हुआ कि इस मसले के समाधान के लिए दोनों राज्यों के बीच अधिकारी स्तर पर बातचीत होगी। दोनों मुख्यमंत्री इस बात पर सहमत थे कि बातचीत के माध्यम से विवाद का हल निकाला जाना चाहिए। मालूम हो कि अगस्त महीने में मसानजोर डैम को लेकर झारखंड और बंगाल के बीच विवाद हुआ था। मुख्यमंत्री रघुवर दास की इस पहल से उम्मीद जतायी जा रही है कि झारखंड…

Read More

वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमरीकी उत्पादों पर ऊंचा शुल्क रखने के लिए भारत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत मुझे खुश करने के लिए अमरीका के साथ व्यापार करार करना चाहता है। ट्रंप ने कुछ दिनों में दूसरी बार भारत पर कथित रूप से ऊंचे शुल्क रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने मेक्सिको और कनाडा के साथ नए व्यापार करार की घोषणा के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह आरोप लगाया। मेक्सिको और कनाडा के साथ करार की घोषणा के बाद ट्रंप ने उन व्यापार करारों के बारे में बताया जिन…

Read More

रांची। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के बाद यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री (पिछड़ा वर्ग, कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग) ओमप्रकाश राजभर ने भी आरक्षण पर सवाल उठाया है। कहा कि आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया, जज, मंत्री, विधायक, आइएएस, आइपीएस के बेटे-बेटियों को आरक्षण देने का क्या मतलब है। गरीबों को आरक्षण मिलना चाहिए, चाहे वे किसी भी जाति से संबंधित हों। मंत्री राजभर सामाजिक कार्यकर्ता भानुप्रताप सिंह की मां के श्राद्धकर्म में भाग लेने एचइसी में आये हुए थे। उन्होंने तमाम मसलों पर बेबाक बातचीत की। आपको बता दें कि ओमप्रकाश…

Read More

नई दिल्लीः WWE फैंस ने खतरनाक रैसलर ब्राॅन स्ट्रोमैन को अबतक रिंग में विरोधियों के छक्के छुड़ाते देखा है, लेकिन जल्द ही यह रैसलर फिल्म में भी अपना जोश दिखाता दिखाई देगा। हाल ही में Holmes & Watson फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन नजर आए। नवंबर को रिलीड होगी फिल्म यह फिल्म अमेरिका में 9 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। फिल्म में विल फैरल और जॉन सी राइली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर इटैन कोहेन हैं। वीडियो में आप 1 मिनट 30 सेकेंड वाले हिस्से में ब्रॉन स्ट्रोमैन को देख सकते हैं। सीन को…

Read More

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी कांड में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने नीरव मोदी और उसके परिवार की भारत एवं चार अन्य देशों में 637 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्ति में प्रॉपर्टीज और बैंक अकाउंट्स शामिल हैं। PMLA के तहत ईडी ने न्यूयॉर्क में नीरव की 216 करोड़ रुपए मूल्य की 2 अचल संपत्ति जब्त की है। ऐसे बहुत ही कम मामले हैं, जिनमें भारतीय एजेंसियों ने किसी आपराधिक जांच के सिलसिले में विदेश में किसी आरोपी की संपत्तियां जब्त की हैं।…

Read More

नई दिल्ली: राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 4 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सास ली। कृष्णा राज के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उनके चेम्बूर स्थित बंगले पर लाया गया है। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड स्टार्स जुट रहे हैं। कई सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं। कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं। राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी। वे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं। वे…

Read More

नई दिल्लीः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस देश के सामाजिक, सियासी और सांस्कृतिक माहौल पर चर्चा करेगी और एक प्रस्ताव पारित कर लोगों से अनुरोध करेगी कि वे बापू के प्रेम, अहिंसा और भाईचारे सिद्धांत का पालन करें। महाराष्ट्र के वर्धा में महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम में 2 अक्तूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी जहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चर्चा का नेतृत्व करेंगे। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारिक इकाई है। राष्ट्रपिता की जयंती पर कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले एक राजनीतिक संदेश…

Read More