एनटीआर के बेटे और अभिनेता-राजनेता एन.हरिकृष्णा की बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह दुर्घटना तेलंगाना के नालगोंडा जिले में बुधवार सुबह हई। चिकित्सकों ने हरिकृष्णा के निधन की जानकारी दी। वह 61 साल के थे।
Author: azad sipahi desk
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिए वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी के काशी के कार्यकर्ताओं से संवाद का यह तीसरा दिन है। इसके अंतर्गत पीएम ने विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, विभाग के पदाधिकारियों और सोशल मीडिया वॉलंटिअर्स और पार्टी समर्थकों के साथ बात की। बुधवार को उन्होंने ‘टीम काशी’ के समन्वय पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से बतौर सांसद फीडबैक लिया। इस दौरान ऐसे ही एक कार्यकर्ता आनंद श्रीवास्तव ने मिर्जापुर हाइवे को फोर लेन करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। आनंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं…
नई दिल्लीः 29 अगस्त ही के दिन 1905 में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। इलाहाबाद में पैदा हुए ध्यानचंद का जन्मदिन पूरे भारत में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जकार्ता में जारी एशियन गेम्स की वजह से इस समारोह के आयोजन की तारीख में बदलाव हुआ है और अब यह अगले महीने होगा। हर किसी के दिल पर उनका जादू एक जैसा था हर कोई उनके खेल की एक झलक पाने को बेकरार रहता था। जिस किसी ने उन्हें हाथ में स्टिक थामे देखा वो उनका मुरीद हो गया। इसी लय में…
यंगूनः रोहिंग्या के खिलाफ म्यामांर की सेना पर नरसंहार के आरोप लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये इस देश ने आज इसे खारिज कर दिया। पिछले साल सैन्य कार्रवाई में 70,000 से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को बांग्लादेश जाने के लिए विवश करने के सिलसिले में इस सप्ताह म्यामां भारी दबाव में आ गया है। संयुक्त राष्ट्र की तथ्यान्वेषी टीम ने रिपोर्ट में कहा कि बड़े पैमाने पर मानवता के खिलाफ नरसंहार और अपराधों के सबूत हैं। मंगलवार देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सत्र में अमरीका सहित कई देशों ने…
हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के जाने-माने चेहरे और टीडीपी नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 61 साल के थे। हरिकृष्णा आंध्र प्रदेश के सबसे प्रभावशाली परिवार एनटीआर परिवार से ताल्लुक रखते थे। वर्तमान सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हरिकृष्णा के जीजा हैं। यह सड़क हादसा तेलंगाना के नालगोंडा में हुआ। हरिकृष्ण के साथ एक कार में दो लोग सवार थे। कार अन्नेपार्थी के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी यह पलट गई। पलटने के बाद कार डिवाइडर से जा टकराई और इसके बाद दूसरी ओर से आ…
