मधुबनी : देश में बेटियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। लड़कियों को सशक्त करने के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। स्थिति में पहले से सुधार भी देखने को भी मिला है, लेकिन समाज में ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो आज भी बेटियों पर प्रतिबंध लगाने से बाज नहीं आते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है बिहार के मधुबनी जिला में। मधुबनी में पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया है। लड़कीयों को जीन्स पहनने और मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगाने का तुगलकी फरमान सुनाया…
Author: azad sipahi desk
करुणानिधि की दूसरी पत्नी है दयालु अम्मल चेन्नई: द्रमुक के दिवंगत नेता एम. करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दयालु अम्मल द्रमुक के नए अध्यक्ष एम. के. स्टालिन की मां हैं। सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्होंने अम्मल के स्वास्थ्य पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल की ओर से आज उनके स्वास्थ्य के संबंध में बयान जारी किया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली का कहना है कि ट्रंप प्रशासन को उम्मीद है कि म्यांमार सरकार द्वारा अवैध रूप से आधिकारिक दस्तावेज रखने के आरोपी बनाये गए रॉयटर्स के दो पत्रकारों को सभी आरोपों से बरी कर दिया जाएगा। म्यांमार के एक न्यायाधीश ने कयोव सोई ओ और वा लोन के मामले पर फैसला स्थगित करते हुए कहा था कि अब फैसला तीन सितंबर को सुनाया जाएगा। पत्रकारों ने न्यायालय में लगाई गुहार दोनों पत्रकारों ने गुहार लगाई है कि उन्हें म्यांमार के औपनिवेशिक कालीन सरकारी गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी…
लखनऊ। लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यसभा सदस्य अमर सिंह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम पर जमकर बरसे। इस दौरान अमर ने आरोप लगाया कि आजम उनकी हत्या कराना चाहते हैं। साथ ही अमर ने यह भी आरोप लगाया कि आजम खान और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बीच संबंध हैं। अमर ने कहा कि आजम खान, एसपी के संरक्षक मुलायम सिंह के सियासी दत्तक पुत्र हैं। इस दौरान अमर ने एसपी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। अमर ने इस दौरान आजम को चुनौती देते हुए कहा कि 30…
IED ब्लास्ट से गाड़ी को बनाया नई दिल्ली। जम्मू- कश्मीर में लगातार आतंकवादी सेना पर हमला कर रहे हैं। मंगलवार सुबह घाटी के पुलवामा में आतंकियों मे सेना की गाड़ी पर IED ब्लास्ट किया। ये ब्लास्ट नौपारा इलाके में किया गया है। आतंकियों मे ब्लास्ट कर सेना की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सेना ने आतंकियों को जवाब देते हुए फायरिंग की। हालांकि आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों की गाड़ी मंगलवार तड़के तीन बजे जब पुलवामा जिले में आर्मूला-गदबग रोड से गुजर रही थी, और उसी समय आतंकवादियों ने उसे…
