चेन्नै। डीएमके संस्थापक करुणानिधि के निधन के बाद पार्टी में चल रही वर्चस्व की जंग पर अल्पविराम लगा है। मंगलवार को पार्टी की महापरिषद की बैठक में डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष और करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके अलावा पार्टी कोषाध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रधान सचिव दुरईमुरुगन को भी पार्टी का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। चेन्नै स्थित डीएमके मुख्यालय में महापरिषद की बैठक की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। स्टालिन की अध्यक्ष बनने के जश्न में डूबे उनके समर्थक जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक एक-दूसरे को…
Author: azad sipahi desk
अगरतला। त्रिपुरा की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)- स्वदेशी पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) की गठबंधन सरकार के एक फरमान के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, एक ज्ञापन जारी करते हुए अधिकारियों से कहा गया है कि वे ड्यूटी के दौरान जींस, टीशर्ट आदि न पहनें। इस फैसले के बाद कांग्रेस और सीपीएम ने सरकार पर हमला शुरू कर दिया है। प्रिंसिपल सेक्रटरी सुशील कुमार (एजुकेशन, रेवेन्यू ऐंड इन्फर्मेशन कल्चर अफेयर्स) ने ज्ञापन में राज्य स्तरीय आधिकारिक बैठकों में अफसरों को ड्रेस कोड का पालन करने को कहा है। यह भी कहा गया है कि कुछ…
नई दिल्ली: एयरसेल-मैस्किस डील मामले में सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर निजी तौर पर 1.13 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी का कहना है कि मैक्सिस की ओर से एयरसेल में 3,560 करोड़ रुपये के अवैध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी देने के बदले चिदंबरम के बेटे कार्ति ने रिश्वत ली थी। केंद्रीय एजेंसी ने आरोप लगाया है कि चिदंबरम को 2006 से 2012 के बीच यह रकम हासिल हुई थी। यह रकम उस अमाउंट का ही हिस्सा थी, जिसे कार्ति के नियंत्रण वाली उन कंपनियों में लगाया गया, जिन पर कार्ति…
इस्लामाबादः पाकिस्तान की नई इमरान सरकार ने अपने खर्च कटौती मिशन के तहत हवाईअड्डों पर नेताओं, न्यायाधीशों और सैन्य अधिकारियों समेत ‘प्रभावशाली लोगों’ के लिए वीआईपी कल्चर पर बैन लगा दिया है। डॉन अखबार ने सूचना मंत्री फवाद चौधरी के हवाले से बताया कि बिना किसी भेदभाव के सभी यात्रियों को समान मौके देने के लिए यह फैसला सख्ती से लागू किया जाएगा। इससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों तथा नेताओं के सरकारी निधि के अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध…
मुंबई: विजय माल्या को आर्थिक भगोड़ा अपराधी घोषित करने को लेकर सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख तीन सितंबर को तय की है। दरअसल 9,000 करोड़ रुपए के बैंक ऋण के कथित धोखाधड़ी के मामले में कुछ और लोगों ने खुद को पक्षकार बनाने का अनुरोध किया है, जिसके मद्देनजर अदालत ने सुनवाई आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि माल्या के परिवार के एक सदस्य सहित कम से कम पांच लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नए कानून के तहत उद्योगपति को आर्थिक भगोड़ा घोषित कराने के संबंध में मुकद्दमे के दस्तावेज अदालत…
लंदन: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम मेधा तंत्र(ए.एल) विकसित किया है, जो सीटी स्कैन में फेफड़े के कैंसर के धब्बों को सटीकता से पहचान लेता है जिन्हें कई बार रेडियोलॉजिस्टों को पहचानने में कठिनाई आती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह ए.एल.तंत्र 95 प्रतिशत तक सटीक है वहीं इंसान की आंखें 65 प्रतिशत तक ही इन मामलों में सटीक आकलन कर पाती हैं। अमरीका में यूनिवर्सिटी ऑफ सैंट्रल फ्लोरिडा में कार्यरत रोडने लालोंडे ने कहा, हमने अपना तंत्र विकसित करने के लिए मस्तिष्क को मॉडल के तौर पर इस्तेमाल किया। यह प्रक्रिया उस अल्गोरिदम के ही समान है जिसका…
