Author: azad sipahi desk

फ्लोरिडा : अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविल्ले स्थित एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान एक बंदूकधारी के हमले में चार लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। फ्लोरिडा पुलिस और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। जेक्सनविल्ले के पुलिस अधिकारी शेरिफ माइक विलियम्स ने बताया कि एक संदिग्ध पुरुष घटना स्थल पर मृत पाया गया। उन्होंने व्यापक पैमाने पर हुई गोलीबारी का कारण बताने से इंकार कर दिया। फ्लोरिडा में गत दो वर्षों में गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घाटना है। फ्लोरिडा के पूर्वोत्तर में स्थित पुराने शहर जेक्सनविल्ले में मनोरंजन केंद्र तथा…

Read More

नई दिल्ली। सिंधु जल समझौते पर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद है। दोनों देश इस मसले को सुलझाने के लिए तमाम प्रयास करते रहे हैं। पाकिस्तान में इमरान खान की नई सरकार आने के बाद एकबार फिर दोनों देश इस मसले पर चर्चा करने वाले हैं। हालांकि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के कड़े रुख को देखते हुए इस बैठक के परिणाम पर आशंकाएं भी हैं। भारत इस मुलाकात को ‘सिंधु जल समझौते’ के तहत जरूरी बता रहा है वहीं, पाकिस्तान किशनगंगा प्रॉजेक्ट पर भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है।

Read More

घर में की तोड़फोड़ गिरिडीह. पीरटाड़ थाना क्षेत्र के पालगंज पंचायत के टोला सुबुआ टांड़ में बीती रात 18 हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला। हाथियों ने दो घरों में भी तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद से इलाके में लोगों के बीच दहशत है। इससे पहले शनिवार की रात भी हाथियों ने जमकर उत्पात मचायाा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जसपुर गांव में एक वृद्ध को कुचलकर मार डाला था। हाथियों को खदेड़ने की तैयारी में जुटा वन विभाग हाथियों का झुंड गांव से कुछ दूरी पर स्थित जंगलों में आराम कर रहा है। वन…

Read More

ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन पर रविवार को लुक्सर स्थित गौतमबुद्धनगर जिला जेल में कई पत्नियां खुद को बहन बताकर पतियों से मिलने पहुंच गईं। वर्षों से जेल में बंद पति ने जेल के पार्क में पत्नी को देखा तो खुद पर काबू नहीं रख सके और उन्हें बाहों में भर लिया। पत्नी को बाहों में भरते ही पोल खुल गई। इसके बाद ऐसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके अलावा अपनों से मिलने के लिए रक्षाबंधन पर कई मुस्लिम महिलाएं भी भाइयों से मिलने के लिए राखी लेकर पहुंच गईं। जेल प्रशासन ने उनकी मुलाकात कराई। जिला जेल में रविवार को…

Read More

लंदन: लंदन में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहकर भारतीयों का अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारत विश्व को भविष्य दिखाता है। भारत के लोगों ने इसे मुमकिन किया और इसमें कांग्रेस ने मदद की है। कार्यक्रम उपरांत कांग्रेस अध्यक्ष ने लंदन में भारतीय पत्रकारों से बातचीत में खुद को भारत के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर देखने के सवाल पर जवाब दिया, ‘‘राहुल गांधी इस तरह ‘प्रधानमंत्री बनने’ के सपने नहीं देखता। मैं खुद को एक वैचारिक…

Read More

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 47वें संस्करण में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए ओबीसी आयोग बनाया है और उसे संवैधानिक दर्जा दिया गया है। यही नहीं एससी-एसटी ऐक्ट संशोधन विधेयक को पारित कराने को भी सरकार की उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे गरीब दलितों का उत्पीड़न से बचाव हो सकेगा। रविवार को पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ करते हुए देशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। अटल सरकार की उपलब्धियों को किया याद पीएम मोदी ने कहा कि इस…

Read More