अमेरिका : न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित हो रहे सैमसंग गैलेक्सी अनपैैक्ड इवेंट में आखिरकार लेटैस्ट Galaxy Note 9 स्मार्टफोन को लांच कर दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन को इस बार पुराने मॉडल्स से बड़ी बैटरी के साथ लाया गया वहीं इसमें पहले से काफी बेहतर S Pen को दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का टॉप वेरिएंट 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा वहीं 512 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसकी स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Samsung Galaxy Note 9 मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू, लेवेंडर पर्पल रंग के…
Author: azad sipahi desk
केरल के मुख्यमंत्री ने मौसम की स्थिति को देखते हुए आपात बैठक बुलाई दिमाली में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत इदामालयार बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया तिरुवनंतपुरम. केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में बुधवार से गुरुवार के बीच 20 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा इडुक्की जिले में 10 लोगों की जान गई। यहां के अदिमाली में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा वायनाड, पलक्कड़ और कोझीकोड़ से तीन लोगों के लापता होने की खबर है।…
नई दिल्ली: अनुराग कश्यप की मचअवेटेड फिल्म मनमर्जियां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोमांटिक ड्रामा से भरपूर फिल्म से अभिषेक बच्चन लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। फिल्म को आनंद एल राय और फैंटम फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है।मनमर्जियां इस साल 14 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल की ही तरह दर्शकों को इसमें रोमांस के ताने-बाने के बीच होती ढेरों मनमर्जियां होती दिखेगी। ट्रेलर काफी मजेदार बन पड़़ा है। विक्की कौशल और तापसी पन्नू की केमिस्ट्री आकर्षित करती है। संजू में सीधे-सादे कमली के…
नई दिल्ली: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि हरिवंश जी कलम के बड़े धनी हैं। हरिवंश जी चंद्रशेखर जी के चहेते थे। जिस भूमि (बलिया) से यह आते हैं, आजादी की लड़ाई में उसकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अब सबकुछ हरि के भरोसे है। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में हरिवंश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी पहले एनडीए के प्रत्याशी थे, लेकिन चुनाव जीतने और उपसभापति बनने के बाद यह पूरे सदन के हो…
पदयात्रा में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल रांची। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर राजधानी रांची में भी आदिवासी दिवस मनाया गया। काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियों ने आदिवासी दिवस के मौके पर राजेंद्र चौक से फिरायालाल चौक तक पद यात्रा निकाला। इस शोभा यात्रा को मुंडा समाज के नेतृत्व में निकाला गया। इस यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी धर्म पत्नी मीरा मुंडा भी शामिल हुई। इस शोभा यात्रा को मुंडा समाज के नेतृत्व में निकाला गया। इस यात्रा में शामिल महिला नूतन पाहन ने बताया कि आज आदिवासी दिवस के मौके…
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश सिंह को इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है। हरिवंश सिंह जेडीयू से राज्यसभा के सांसद हैं। उन्होंने विपक्ष की ओर से कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात दी। वोटिंग में कुल 222 सांसदों ने हिस्सा लिया। राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने जैसे ही हरिवंश सिंह की जीत का ऐलान किया तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनकी सीट पर जाकर बधाई दी। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी उन्हें जीत की बधाई दी ।
