Author: azad sipahi desk

न्यूयॉर्क। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप में बास्केटबॉल सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स को लेकर टकराव नजर आ रहा है।ट्रंप जहां जेम्स का विरोध कर रहे हैं वहीं मेलानिया उनके चैरिटी कार्यों की सराहना कर रही हैं। उनकी ये प्रतिक्रिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लेब्रोन पर निशाना साधने के एक दिन बाद सामने आई। ट्रंप ने लेब्रोन के चैरिटी कार्यों को निशाने पर लिया था। मेलानिया की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने शनिवार को कहा कि मेलानिया जेम्स के बच्चों को लेकर किए जा रहे चैरिटी कार्यों से काफी प्रभावित हैं। ग्रिशम ने कहा, ‘ऐसा…

Read More

जकार्ता : इंडोनेशिया के पर्यटक द्वीप लोमबोक परकंप का एक तगड़ा झटका आया जिसमें कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 100 से अधिक घायल बताए जा रहें है। भूकंप पास के बाली में भी महसूस किया गया। सप्ताह भर पहले लोमबोक द्वीप पर आए भूकंप में 12 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि नवीनतम भूकंप में एक संक्षिप्त सुनामी चेतावनी जारी की गई। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है।…

Read More

मुंबई। SC/ST एक्ट और मराठा आरक्षण जैसे मुद्दे पर बैकफुट पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान मुश्किलें लेकर आया है। गडकरी को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी लेकिन शायद तब तक काफी देर हो गई. अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री पर तंज कसा है। दरअसल, गडकरी ने कहा था कि आखिर लोगों को आरक्षण क्यों चाहिए जब देश में नौकरी ही नहीं हैं। इस पर राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि गडकरी जी, आपने बिल्कुल सही सवाल पूछा है. हर भारतीय ये ही…

Read More

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस में प्रभावशाली मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर जिला जेल की बैरक के बजाए जेल के अंदर एक हॉस्पिटल वॉर्ड में आराम फरमा रहा है। यह कोई एक दो दिन की बात नहीं है, बल्कि यह सिलसिला पिछले 40 दिनों से चल रहा है। 27 जून को ब्रजेश को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) से जेल में शिफ्ट किया गया था। बिहार पुलिस ने दो जून को ब्रजेश को गिरफ्तार किया था और जिला जेल पहुंचने से पहले उसने एसकेएमसीएच में तकरीबन तीन हफ्ते बिता दिए। जेल अस्पताल के वॉर्ड-8 में ब्रजेश…

Read More

काठमांडू: पवित्र मानसरोवर की तीर्थयात्रा कर लौट रहे लगभग 184 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि यह संख्या ज्यादा नहीं है और वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सिर्फ एक दिन अच्छे मौसम की जरूरत है जब सामान्य बचाव अभियान चलाया जा सके। दूतावास ने पुष्टि की कि ये लोग हुमला के जिला मुख्यालय सिमिकोट और नेपाल-चीन सीमा पर स्थित हिलसा में फंसे हैं। करीब 124 लोग सिमिकोट तथा 50 लोग हिलसा या हिलसा जाने वाले रास्ते में फंसे हैं। दूतावास ने बताया कि खराब मौसम…

Read More

मुंबई। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार ने नए रिकॉर्ड के साथ शुरुआत की है। कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 193.59 अंक यानि 0.52 फीसदी बढ़कर 37,749.75 पर और निफ्टी 40.70 अंक यानि 0.36 फीसदी बढ़कर 11,401.50 पर खुला। मिड-स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी जोश नजर आ रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.64 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयरों में बढ़त बैंक, रियल्टी, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार में…

Read More

न्यूयार्कः संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत निक्की हेली ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह उत्तर कोरिया पर लगाये गये संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। हेली ने शुक्रवार को यहां विश्वसनीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रूस उत्तर कोरिया के कामगारों को काम के लिए नए परमिट प्रदान कर रहा है। उन्होंने अपने बयान में कहा, रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा उत्तर कोरिया के कामगारों के विदेशों में काम करने पर लगाये गये प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा है। इसकी विश्वसनीय रिपोट्स प्राप्त हुई हैं। रूस सुरक्षा परिषद में तो उत्तर कोरिया…

Read More