जयपुर। गो तस्करी के संदेह में राजस्थान के अलवर में मार गए शख्स रकबर खान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक रकबर के एक पैर और हाथ की हड्डी टूटी हुई है। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने कहा कि रकबर को अंदरूनी चोटें भी आईं जिससे उसके अंदरूनी रक्तस्त्राव भी हुआ। रकबर की दो जगह से पसलियां भी टूटी हुई थीं और शरीर पर करीब 12 जगह चोट के निशान भी हैं। गहरी चोटें लगने से कई बार मरीज सदमे में चला जाता है और उसकी मौत भी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जांच टीम को…
Author: azad sipahi desk
बंद होगी BS-4 वाहनों की बिक्री नई दिल्ली। प्रदूषण की जटिल होती समस्या को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 1 अप्रैल, 2020 से देश में केवल BS-6 वाहन ही मिलेंगी। 31 मार्च 2020 से भारत में बीएस-4 वाहनों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि वह टैक्सी उपयोग के लिए बीएस-6 वाहनों की खरीद पर छूट देकर लोगों को इस ओर प्रोत्साहितकर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की कार्रवाई के दौरान केंद्र सरकार से पूछा कि…
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने भीड़ की हिंसा पर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चाल, चरित्र और चेहरा एक जैसा ही है। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान का मामला है। जहां अलवर जिले में मॉब लिंचिंग में रकबर खान की मौत के मामले में राज्य पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। मायावती ने कहा कि बीजेपी मॉंब लिंचिंग के नाम पर हिंसा करा रही है और देश में अराजकता का माहौल बना रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश के इतिहास में पहली बार एेसा हुआ था कि कुछ कारणों से बीजेपी को पिछली…
रांची। रांची समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। पर सोमवार की शाम से ही बारिश नहीं हो रही है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इधर, ओडिशा में भारी बारिश का असर जमशेदपुर में देखने को मिल रहा है। इससे खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। खुशियों की बारिश, उम्मीदों की रोपाई किसानों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन से बने डीप डिप्रेशन सिस्टम झारखंड से निकल गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,…
नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है। बीसीसीआई ने पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता का चयन दलीप ट्राफी के लिए भारत रेड टीम में किया है जो डोप उल्लंघन मामले में 14 सितंबर तक निलंबित है। दलीप ट्राफी का आयोजन 17 अगस्त से आठ सितंबर तक होना है। जून में 27 साल के इस खिलाड़ी को डोपिंग नियमों को लेकर ‘लापरवाही’ बरतने पर आठ महीने के लिए निलंबित किया गया था। गुप्ता का निलंबन 15 जनवरी से शुरू हुआ था जो 14 सितंबर तक प्रभावी है। बीसीसीआई ने जून में कहा था…
प्रिया प्रकाश आैर मिलिंद सोमण हिस्सा ले सकते हैं मुंबई। टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का 12वां सीजन सितंबर से शुरू हो सकता है। पिछले दो सीजन में सेलिब्रिटीज के साथ ही आम लोगों को भी मौका दिया गया था। लेकिन इस बार सिर्फ चर्चित और विवादित जोड़ियों को मौका मिलेगा। इनमें मां-बेटा, पिता-बेटी, भाई-बहन, लेस्बियन और गे कपल की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बार शो में पोर्नस्टार डैनी डी से लेकर ‘मिस इंडिया बिकनी’ निकिता गोखले तक एंट्री कर सकते हैं। अभी तक सेलिब्रिटीज की लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर मॉडल मिलिंद सोमण…
